Connect with us
Uk board exam result 2026: declared till 20 april by uttarakhand board latest news today
Image : सांकेतिक फोटो (Uk board exam result 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uk board exam result 2026: 20 अप्रैल तक घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uk board exam result 2026: 20 अप्रैल तक घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम

1 min read

Uk board exam result 2026  : 20 मार्च को खत्म होंगी 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, 20 अप्रैल तक घोषित होगा रिजल्ट

Uk board exam result 2026: declared till 20 april by uttarakhand board latest news today  : उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं इन दिनों चल रही है , जिसके चलते आगामी 20 मार्च को इंटरमीडिएट और हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने वाली है। वही इस बीच बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर भी तिथि घोषित हो चुकी है जिसके चलते अगले महीने यानी अप्रैल में उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़े :CBSE 10TH BOARD RESULT: सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित छात्राएं रही आगे..

बता दें उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 20 अप्रैल तक घोषित किए जाएंगे। गौर हो बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हुई थी जिसमें हाई स्कूल में परीक्षार्थियों की संख्या 112266 और इंटरमीडिएट में 102986 है। इसी महीने 20 मार्च को परीक्षाएं समाप्त हो रही है जिसके बाद बच्चों को अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार रहता है।

गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल में बनाये गए मूल्यांकन केंद्र ( Uttarakhand board result)

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के मुताबिक लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए 39 केंद्र बनाए गए है , जबकि मूल्यांकन के लिए 29 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रो में गढ़वाल मंडल में 16 और कुमाऊं मंडल में 13 मूल्यांकन केंद्र है। विभाग की ओर से हर मूल्यांकन केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था की गई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top