UTTARAKHAND NEWS चम्पावत
UKPSC result 2026: चम्पावत की अदिति पुनेठा बनी डिप्टी SP, उत्तराखण्ड में पाई पहली रैंक
1 min read
uttarakhand PCS result 2025 : यूकेपीएससी की परीक्षा में छाई अदिति पुनेठा, प्रदेशभर में किया टॉप, बनी डिप्टी एसपी..
UKPSC result 2026: Aditi Punetha of lohaghat Champawat became Deputy SP, uttarakhand PCS result 2025 uttarakhand breaking news today : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बीते दिन पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी किया, जिसमें प्रदेशभर की कई सारी होनहार बेटियों ने अपनी सफलता का परचम एक बार फिर से लहराया है। इसी कड़ी में चंपावत जिले की अदिति पुनेठा ने यूकेपीएससी की परीक्षा में प्रदेशभर में टॉप किया है। अदिति की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़े :चंपावत के प्रज्ज्वल ने PCS- J परीक्षा में हासिल की 26वीं रैंक बनेंगे सिविल जज
बता दें चंपावत जिले के लोहाघाट के भुमलाई गांव व वर्तमान में ठाडा ढूँगा निवासी अदिति पुनेठा ने लोक सेवा आयोग यूकेपीएससी की परीक्षा में डिप्टी एसपी रैंक में प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। अदिति इससे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में भी 45 वीं रैंक हासिल कर चुकी हैं। वर्तमान में अदिति भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की तैयारी कर रही हैं।
यह भी पढ़े :Suraj Mehra Army Leftinent: उत्तराखण्ड के सूरज मेहरा बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पिता रह चुके हैं सूबेदार
अदिति ने एक बार फिर से लहराया अपनी सफलता का परचम ( champawat Aditi punetha) UkPSC news today
अदिति की प्रारंभिक शिक्षा की अगर बात करें तो उन्होंने ऑकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट से अपनी शिक्षा प्राप्त की हैं। अदिति के पिता दीपक पुनेठा भारतीय जीवन बीमा निगम में शाखा प्रबंधक के पद पर बागेश्वर में कार्यरत हैं, जबकि अदिति की माता भावना पुनेठा शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। अदिति की इस विशेष उपलब्धि के बाद से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। अदिति ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता समेत समस्त गुरुजनों को दिया है।
