UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Ramnagar dehradun train: रामनगर से देहरादून के लिए 18 जुलाई से चलेगी डायरेक्ट ट्रेन
1 min read
ramnagar dehradun train timing : रामनगर से देहरादून के लिए चलेगी सीधी ट्रेन, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Uttarakhand news: ramnagar dehradun train timing ramnagar dehradun new train uttarakhand railway news uttarakhand breaking news today : उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल के रामनगर से देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर केंद्र सरकार की ओर से सामने आ रही है। जी हां दरअसल सरकार ने रामनगर देहरादून रूट को रेल कनेक्टिविटी से जोड़ने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं बल्कि देश के रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव इसका शुभारंभ करने वाले हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: UKPSC को मिला नया चेयरमैन चम्पावत के गजेन्द्र जोशी को कमान
बता दें लंबे समय से नैनीताल जिले के रामनगर से देहरादून के लिए लोग रेल कनेक्टिविटी की मांग कर रहे थे जिसको मंजूरी मिलने के बाद अब 18 जुलाई के लिए सीधी ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। बताते चलें इसका शुभारंभ देश के रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा किया जायेगा। रेल सेवा के शुरू होने से रामनगर से देहरादून जाने के लिए लोगों को सीधी सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही पर्यटकों का समय तो बचेगा ही वहीं व्यापार में भी तेजी से वृद्धि होगी।
यह भी पढ़े :Haldwani delhi roadways bus: काठगोदाम से दिल्ली उत्तराखंड रोडवेज बेड़े से हटी 2 वाल्वो बसें
यात्रियों की सुविधा हेतु चलाई जाएगी ट्रेन ( nainital ramnagar to dehradun train news today)
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि रामनगर के लोगों से हमने वादा किया था कि रामनगर से देहरादून के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होगी। अब 18 जुलाई को यह सेवा प्रारंभ कर दी जाएगी। इसके बाद यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए चार से पांच दिन इसका संचालन किया जाएगा। अब लोग नजीबाबाद से ना जाकर छोटे रास्ते से होते हुए देहरादून पहुंच जाएंगे। इसके साथ ही पर्यटकों को भी उत्तराखंड पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी। बताते चले इससे पहले धनगढ़ी पुल को भी आम जनता के लिए खोला जा चुका है। अब रामनगर से देहरादून सीधी रेल कनेक्टिविटी होने से लोगों को काफी फायदा होगा।
