Connect with us
Uttarakhand bhukamp bhudev App download for earthquake quick alert news today
फोटो सोशल मीडिया Uttarakhand bhukamp bhudev App

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand bhukamp bhudev App: उत्तराखण्ड में भूकंप आने से पहले अलर्ट देगा भूदेव एप

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand bhukamp bhudev App: उत्तराखण्ड में भूकंप आने से पहले अलर्ट देगा भूदेव एप

1 min read

Uttarakhand bhukamp bhudev App download for earthquake quick alert news today: उत्तराखण्ड सरकार ने लांच किया है भूदेव एप, भूकंप आने से पहले करेगा सचेत…

Uttarakhand bhukamp bhudev App: download for earthquake quick alert news today: भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील माने जाने वाले उत्तराखण्ड के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भूकंप से पहले चेतावनी देने वाली व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए भूदेव मोबाइल ऐप को जरूरी कर दिया है।

प्राधिकरण के सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सभी ज़िलों के अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा है कि वे अपने मोबाइल में यह ऐप ज़रूर इंस्टॉल करें। इसके साथ-साथ अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे आम जनता को इस ऐप के बारे में जानकारी दें और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों से इसे डाउनलोड करवाएं, ताकि भूकंप जैसी आपदा के समय लोगों को समय रहते चेतावनी मिल सके।

अब भूकंप का डर नहीं, भूदेव एप पहले ही कर देगा सतर्क uttarakhand bhukamp bhudev App earthquake alert 

अब भूकंप आने पर घबराने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि भूदेव मोबाइल ऐप आपको भूकंप से पहले ही 15 -20 सेकंड पहले अलर्ट कर देगा। इस अलर्ट की मदद से आप समय रहते सतर्क हो सकते हैं और अपने परिवार के साथ सुरक्षित जगह पर जा सकते हैं। यह ऐप खास तौर पर लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है, ताकि भूकंप जैसी आपदा के समय जान-माल का नुकसान कम किया जा सके।

जितने ज़्यादा लोग इस ऐप का इस्तेमाल करेंगे, उतनी ही ज़्यादा जागरूकता बढ़ेगी और आपदा से बचाव आसान होगा। इसलिए सभी लोगों से अपील है कि वे अपने मोबाइल में भूदेव ऐप ज़रूर डाउनलोड करें यह ऐप आपको प्ले स्टोर पर आसानी से उपलब्ध हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- सावधान! उत्तराखण्ड को मिली एक बड़े विनाशकारी भूकंप की चेतावनी

एप से लाइव लोकेशन भी कर सकेंगे साझा uttarakhand bhukamp earthquake alert

इसके अलावा एप में भूकंपीय गतिविधियों की दैनिक जानकारी, जियो-रेफरेंस्ड लोकेशन के साथ इंटरेक्टिव मैप और आपात स्थिति में एसओएस फीचर के माध्यम से लाइव लोकेशन साझा करने की सुविधा उपलब्ध है। इस एप्लीकेशन के संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसके संबंध में जानकारी दी गई है जिसमें स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि यदि भूकंप की तीव्रता चार reactor स्केल से अधिक होती है तो यह आपको ध्वनि के साथ अलर्ट देता है।।

कुछ दिन पूर्व बागेश्वर जिले के कपकोट थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने आम जनता और छात्र-छात्राओं को ‘भू देव एप’ की उपयोगिता के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही थानाध्यक्ष नगरकोटी ने थाना क्षेत्र के लोगों को ऐप डाउनलोड करने की अपील की ताकि भूकंप की स्थिति में किसी बड़े जान माल के नुकसान से सभी सुरक्षित रह सके।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Bhukamp Update: उत्तराखंड में एक बड़े भूकंप की आशंका इकट्ठी हो रही ऊर्जा

अब भूकंप की दृष्टि से जोन-6 में है समूचा उत्तराखण्ड

आपको बता दें कि उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील है, और हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने पूरे राज्य को सबसे उच्च श्रेणी के भूकंपीय जोन-6 में शामिल किया है, जिसका मतलब है कि यहाँ कभी भी बड़े भूकंप आ सकते हैं और पूरे राज्य को समान रूप से उच्च क्षति का खतरा है, खासकर चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और कुमाऊँ-गढ़वाल के कई इलाके बहुत संवेदनशील हैं। पहले उत्तराखंड जोन-4 और 5 में था, लेकिन नए वर्गीकरण के बाद पूरा राज्य जोन-6 में आ गया है, जो सबसे ज़्यादा जोखिम दर्शाता है।
यह भी पढ़ें- Chamoli bhukamp earthquake today: चमोली में भूकंप के झटको से डोली धरती

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top