UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Uttarakhand board exam 2026: उत्तराखण्ड बोर्ड 8 मुन्ना भाई गिरफ्तार, दूसरे की जगह दे रहे थे पेपर
1 min read
Uttarakhand board exam 2026 : बोर्ड परीक्षा में हो गया बड़ा खेल, दूसरे छात्र के स्थान पर पेपर देने बैठे 8 छात्र
Uttarakhand board exam 2026: 8 nakalchi munna bhai arrested 10th hindi paper haridwar news today breaking live update : उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के शुरू होते ही छात्र-छात्राओं ने बड़ा कांड कर दिया ,जिससे परीक्षा क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दरअसल एक केंद्र पर कक्षा 10 के पेपर में 8 बच्चे दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देते हुए पकड़े गए जिसमें चार लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं इन सभी को पुलिस के पास सौंपा गया है।
यह भी पढ़े :उत्तराखण्ड Patwari exam date 2023: 12 फरवरी को पटवारी लेखपाल की लिखित परीक्षा, 44 नकलची भी देंगे पेपर
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के सलेमपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में सावित्री शिक्षा सदन रावली महदूद के छात्र छात्राओं का परीक्षा केंद्र है। बीते मंगलवार को दसवीं के हिंदी के पेपर में कक्ष निरीक्षक को प्रवेश पत्र की जांच के दौरान कुछ अभ्यर्थियों पर शक हुआ। दोबारा मिलान करने पर प्राइवेट श्रेणी के आठ अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर फोटो विवरण संदिग्ध मिले। सख्ती से पूछताछ करने पर छात्र छात्राओं ने कबूल किया कि वह किसी अन्य की जगह पेपर देने आए हैं। जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को दी गई जिसके बाद छात्र-छात्राओं को हिरासत में लिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी छात्र -छात्राओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे प्रकरण की जाँच शुरू कर दी गई है।
