UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Haridwar Breaking news: हरिद्वार में भाई के डांटने से नाराज किशोरी ने जीवन लीला कर दी समाप्त
1 min read
Haridwar breaking news: भाई के डांटने से नाराज किशोरी ने खाया जहर, चली गई जिंदगी, अक्सर फोन पर बात करती थी किशोरी..
Haridwar breaking news : वर्तमान समय में फोन अक्सर घरों में विवाद का कारण बनता जा रहा है, विशेषकर युवा पीढी कई घंटे तक फोन पर ही चिपकी रहती है जिसके चलते कई बार उन्हे परिजनों की डांट तक खानी पड़ती है। हालांकि मामलों में देखा गया है कि युवा पीढ़ी इस बात से सबक लेने की बजाय, उल्टा नाराज होकर घर छोड़कर चली जाती हैं या फिर आत्मघाती कदम तक उठा लेती हैं। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला हरिद्वार जिले से सामने आ रहा है ,जहां पर मोबाइल फोन विवाद का कारण बना जिसकी वजह से किशोरी ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।
यह भी पढ़े :Pauri Garhwal news: कलयुगी बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास को उतारा मौत के घाट
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के सिंगहई क्षेत्र निवासी एक परिवार वर्तमान मे हरिद्वार जिले के सिडकुल के औरंगाबाद में किराए के कमरे पर रहता था। दरअसल परिवार के सभी लोग अलग-अलग कंपनियों में नौकरी करते है। वहीं परिवार की ही एक किशोरी फोन पर अपना अत्यधिक समय व्यतीत करती थी जिसे दो दिन पहले उसके भाई ने मोबाइल फोन का अधिक इस्तेमाल न करने के लिए टोका था। बस इसी मामूली सी बात को लेकर दोनों भाई बहनों के बीच रात में बहस हो गई थी। जिसके चलते बीते मंगलवार को 17 वर्षीय किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्मघाती कदम उठा लिया।
भाई बहन के बीच फोन को लेकर हुई बहस बहन ने उठाया आत्मघाती कदम ( haridwar news today)
जैसे ही इस घटना की जानकारी किशोरी के परिजनों को मिली तो वह तुरंत उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन उससे पहले ही किशोरी की जिंदगी जा चुकी थी। जानकारी में पता चला है कि किशोरी अक्सर फोन पर बात करती रहती थी जिससे उसका भाई नाराज रहता था और वह उसे इस बात के लिए कई बार समझा भी चुका था लेकिन फिर भी किशोरी बात नही समझी। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
