UTTARAKHAND NEWS चमोली
Uttarakhand breaking news: चमोली में बीडीसी मेंबर ने की युवक की हत्या
1 min read
Chamoli breaking News Hindi: अलकनंदा नदी में मिले शव का हुआ खुलासा, ₹10,000 रुपये के लिए BDC मेंबर ने की युवक की ह्त्या..
Uttarakhand breaking news hindi: chamoli pokhari block bdc member Narendra topal murder another youth: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात की खबर सामने आ रही है ,जहां पर बीडीसी मेंबर ने ₹10,000 के लिए युवक की हत्या कर दी। इतना ही नहीं बल्कि मृतक के शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे अलकनंदा नदी में फेंक दिया। इस पूरे प्रकरण का खुलासा तब हुआ जब मृतक की पत्नी ने पूरी खबर सोशल मीडिया पर देखी।
यह भी पढ़े :Dehradun weather today: देहरादून भारी बारिश से बढा गूच्चूपानी का जलस्तर 7 पर्यटक फंसे
प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जिले के पोखरी बमोथ गांव के निवासी सूरज पुरोहित और सरतोली का क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र तोपाल बीते 16 फरवरी 2026 को नंदकिनी होटल मे एक कमरे में मौजूद थे। नरेंद्र और सूरज के बीच उधार के पैसे को लेकर बहस चल रही थी। सूरज ने नरेंद्र को पैसे उधार दिए थे, इतना ही नहीं बल्कि सूरज शराब के नशे में था जिसने अपने पैसे वापस मांगे और नरेंद्र व सूरज के बीच बहस बढ़ गई।
नरेंद्र ने की सूरज की हत्या ( chamoli crime news)
नरेंद्र तोपाल खुद को समाज का प्रतिष्ठित व्यक्ति मानता था, उसे सूरज का सरेआम पैसे मांगना और अपशब्द कहना चुभने लगा। इसके बाद कमरे के अंदर ही नरेंद्र ने सूरज पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी।
सूरज के शव को ठिकाने लगाने पहुंचा नरेंद्र ( chamoli Suraj Purohit news big update)
हत्या के बाद नरेंद्र को जरा भी डर नहीं लगा और उसने अपने शातिर दिमाग से साक्ष्य मिटाने के लिए सूरज के हाथ पैर प्लास्टिक की रस्सी से बांधे। इतना ही नहीं बल्कि नरेंद्र ने सूरज के मृत शरीर को एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में ठूंसा और अपनी अल्टो कार uk12A3212) की डिग्गी में लाद दिया।
यह भी पढ़े :Dehradun news today: देहरादून नगर निगम का बड़ा फैसला किन्नरों की बधाई राशि तय
अलकनंदा नदी में फेंक सूरज का शव (BDC Member Narendra Topal criminal)
रात के करीब 10:00 बजे जब आधा से ज्यादा लोग अपने घरों पर आराम से सो रहे थे, तब नरेंद्र कार लेकर सैकोट मार्ग की ओर निकल पड़ा। झूलाबगड़ पुल पर पहुंचते ही नरेंद्र ने कट्टे को उफनती अलकनंदा नदी में फेंक दिया। वापस आकर नरेंद्र ने अपनी कार को धोया ताकि उस पर किसी को शक ना हो।
हाथ पर लिखे नाम से हुई पहचान ( Uttarakhand crime latest news update chamoli)
सूरज का शव 22 दिन बाद 10 मार्च को लंगासू के पास चंडिका माता मंदिर के नीचे नदी किनारे सड़ा गला मिला। हाथ पैर बंधे होने से हत्या की स्थिति स्पष्ट थी लेकिन मृतक की शिनाख़्त करना उतना ही मुश्किल। तभी पुलिस को मृतक के दाहिने हाथ पर suraj purohit लिखा नाम नजर आया। इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो डाली जिसे देखकर सूरज की पत्नी मंजू देवी के पैरों तले जमीन खिसक गई और उसने अपने पति को पहचान लिया।
सीसीटीवी फुटेज ने खोले कई राज (CCTV footage chamoli suraj purohit case)
पुलिस प्रशासन की टीम ने सर्विलांस की मदद से सूरज की अंतिम लोकेशन निकाली जो नरेंद्र तोपाल के पास मिली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो नरेंद्र रात के अंधेरे में अपनी कार में कट्टा रखते हुए नजर आया। इतना ही नहीं बल्कि सीसीटीवी में वह कार धोते हुए भी दिखाई दिया। जब पुलिस ने नरेंद्र से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया।
यह भी पढ़े :Rudrapur bike Accident today: रूद्रपुर बाइक की टक्कर से कालेज छात्र की गई जिंदगी
पुलिस ने दबोचा सूरज का हत्यारा आरोपी नरेंद्र ( chamoli crime news today)
बीते 30 अप्रैल को बीडीसी मेंबर नरेंद्र को पुलिस द्वारा हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रशासन के सराहनीय कार्य पर आईजी गढ़वाल ने टीम को ₹5,000 इनाम देने की घोषणा की है।
