Connect with us
Uttarakhand breaking news Hindi Rudrapur dineshpur mother in law murder
Image : social media ( Uttarakhand breaking news Hindi)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand breaking news Hindi: रुद्रपुर में बहू ने सास को उतारा मौत के घाट

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Uttarakhand breaking news Hindi: रुद्रपुर में बहू ने सास को उतारा मौत के घाट

1 min read

Uttarakhand breaking news Hindi : मायके वालों के साथ मिलकर बहू ने सास को उतारा मौत के घाट,परिजनों में मचा कोहराम

Uttarakhand breaking news Hindi Rudrapur dineshpur mother in law murder: देवभूमि उत्तराखंड में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिसके चलते लोग अब रिश्ते नाते सब भूलकर अपनों को ही मौत के घाट उतारने लगे है। ऐसी ही कुछ दिल दहला देने वाली खबर उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही है, जहां पर एक बहू ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर अपनी सास को मौत के घाट उतारा है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है ,वहीं मृतका के परिजनो को गहरा सदमा लगा है।

यह भी पढ़े :Haldwani crime news: हल्द्वानी में ट्यूशन जा रही 10वीं की छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के दिनेशपुर के वार्ड नंबर चार निवासी प्रसन्नजीत शाह का बीते मंगलवार को अपनी पत्नी सुरभि के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच चले इस विवाद के कारण सुरभि ने काशीपुर से अपनी मां बहन भाई और उनके दो दोस्तों को बुलाया। इसके बाद सुरभि ने सभी के साथ मिलकर अपने पति प्रसन्नजीत और 70 वर्षीय सास संध्या साह पर हमला किया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

बहू ने मायके वालो के साथ मिलकर सास को उतारा मौत के घाट ( udham singh nagar)

संध्या और प्रसन्नजीत को गंभीर स्थिति मे एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने संध्या को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर उन्होंने आरोपी पत्नी समेत सभी हमलावरों को हिरासत में लिया। प्रसन्नजीत की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुरभि साह उसकी मां सुजाता, बहन दिशा भाई अमन और उसके दो साथियों के खिलाफ हत्या और मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पूरी घटनाक्रम का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है जिसके लिए फुटेज चेक किये जा रहे हैं।

माँ की मौत की खबर सुनते ही मायके पहुंची सात बेटियां ( udham singh nagar news today)

प्रसन्नजीत की माँ की मौत की खबर सुनते ही उनकी सात बहनों को गहरा सदमा लगा ,जो बीते बुधवार को खबर पाकर तुरंत सुबह मायके पहुंची। मृतका की बड़ी बेटी रानी ने एसएसपी और सीईओ से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top