Connect with us
Uttarakhand breaking news kainchi dham
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand breaking news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand breaking news: कैंची धाम घूमने गया युवक नहीं लौटा वापस मोबाइल भी बंद

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Uttarakhand breaking news: कैंची धाम घूमने गया युवक नहीं लौटा वापस मोबाइल भी बंद

1 min read

Uttarakhand breaking news: कैंची धाम घूमने गया युवक वापिस नही लौटा घर, मोबाइल आ रहा बंद

Uttarakhand breaking news kainchi dham: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है ,जहां पर बाबा नीब करौरी के दर्शन करने पहुंचा युवक रहस्यमय तरीके से अचानक लापता हो गया है। युवक के लापता होने से उसके परिजन बेहद चिंतित है जिन्होंने पुलिस प्रशासन के पास मामला दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़े :Bageshwar news today: बागेश्वर लापता महिला का शव जंगल से बरामद तेंदुए के हमले की आंशका

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी 42 वर्षीय विनीत कुमार दीक्षित बीते दो जनवरी की शाम को नैनीताल जिले के कैंची धाम पहुंचे थे। जहाँ पर विनीत बाबा नीब करौरी के दर्शन करने के बाद 9 :47 बजे हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस से शाहजहांपुर के लिए रवाना हुए थे।

कैंची धाम पहुँचे विनीत नही लौटे वापिस घर ( nainital news today)

5 जनवरी तक भी विनीत अपने घर वापस नहीं पहुंचे। विनीत के घर ना लौटने के कारण उन्हें काफी तलाशा गया मगर उनका कुछ पता नहीं चल सका। विनती के भाई प्रदीप ने थाना जीआरपी काठगोदाम में विनीत की गुमशुदगी दर्ज करवाई। विनीत के भाई का कहना है कि उनका मोबाइल नंबर भी काफी समय से बंद आ रहा है। पुलिस प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जूटी हुई है वही विनीत को खोजने का प्रयास जारी है। अचानक से विनीत कहां लापता हो गए यह एक चिंता का विषय बन गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top