Connect with us
Uttarakhand chamoli News today: gajendra singh gariya suicide case dewal block.
सांकेतिक फोटो chamoli News today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Chamoli News today: चमोली पत्नी बेटे पर किया दरांती से वार फिर खुद उठाया खौफनाक कदम

UTTARAKHAND NEWS चमोली

Chamoli News today: चमोली पत्नी बेटे पर किया दरांती से वार फिर खुद उठाया खौफनाक कदम

1 min read

Uttarakhand chamoli News today: gajendra singh gariya suicide case dewal block: पहले पत्नी और फिर बेटे पर पिता ने किया जानलेवा हमला, फिर खुद की दे दी जान..

Uttarakhand chamoli News today: gajendra singh gariya suicide case dewal block: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और फिर बेटे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। हैरानी की बात तो यह है कि व्यक्ति दोनों पर हमला करने के बाद भी शांत नहीं हुआ और उसने अपनी जान दे दी। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जिले के देवाल के ओडर गांव निवासी 40 वर्षीय गजेंद्र सिंह गडिया अपने परिवार के साथ रहता था। गजेंद्र गडिया मानसिक रूप से अस्वस्थ था जिसने बीते शुक्रवार की देर शाम किसी बात पर अचानक अपनी 37 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी और 7 साल के बेटे मयंक पर दरांती से हमला किया। इस हमले में लक्ष्मी और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए ,जिनकी चीख पुकार सुनकर पड़ोसी उनके घर पर पहुंचे जहां पहुचते ही उनके होश उड़ गए। पड़ोसियों ने किसी तरह गजेंद्र सिंह से दोनों मां बेटे को बचाया और 108 एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक उपचार के लिए देवाल भेजा, जहां डॉक्टर ने दोनों का उपचार किया। उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

संदिग्ध परिस्थितियों में गजेंद्र का शव बरामद

बताया जा रहा है की मां बेटे को घायल करने के बाद गजेंद्र सिंह धारदार हथियार हाथ में लेकर देर रात तक गांव में घूमता रहा जिससे लोग काफी डर गए। इसके बाद गजेंद्र सिंह जंगल की तरफ हल्ला करते हुए चला गया। वहीं शनिवार की सुबह जब लोग गजेंद्र की खोजबीन के लिए जंगल की तरफ निकले तो करीब 500 मीटर दूर उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। बताते चलें मृतक अपनी ही पतलून से बनाये फंदे पर लटका था।
यह भी पढ़ें- Uk 07 rider anurag dobhal youtuber accident यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने डिवाइडर से टकराईं कार

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top