UTTARAKHAND NEWS चम्पावत
Champawat bypass news: चम्पावत 10 किमी लंबे बाईपास को कटेंगे 1882 देवदार चीड़ के पेड़
1 min read
Champawat bypass news: चंपावत में 10 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 1882 पेड़ों की चढेगी बलि, देवदार और चीड़ के पेड़ों का होगा कटान
Champawat bypass news: for 10 km road cutting 1882 cedar pine trees uttarakhand latest news today: उत्तराखंड में वन भूमि पर हुए अवैध कब्जे में सुप्रीम कोर्ट के तीखे प्रहार के बाद अब चंपावत बाईपास निर्माण की चर्चा तेज हो गई है। दरअसल चंपावत में बाईपास के निर्माण को लेकर 1882 पेड़ निर्माण कार्य की जद में आ रहे हैं, जिन पर अब कुल्हाड़ी चलने वाली है। यानी बाईपास के निर्माण को लेकर जल्द ही इन पेड़ों का कटान कार्य शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़े :Gangotri highway: गंगोत्री हाईवे के मानक बदले रंग लाया रक्षा सूत्र आंदोलन नहीं कटेंगे 6000 पेड़
आपको जानकारी देते चलें एक तरफ सरकार एक पेड़ मां के नाम लगाने की मुहिम चला रही है, वहीं दूसरी ओर डेवलपमेंट के नाम पर उत्तराखंड में कई हजार पेड़ों की बलि चढ़ाई जा रही है। इसी बीच चंपावत जिले में 9.87 किलोमीटर लंबा बाईपास का निर्माण किया जाना है जिसके लिए 220 करोड रुपए का बजट रखा गया है। जल्द चंपावत बाईपास निर्माण शुरू किया जाएगा जिसकी जद में आ रहे कुल 1882 पेड़ों के कटान का कार्य शुरू करने की योजना बन रही है।
पेड़ों का चिह्नीकरण का कार्य हुआ पूरा ( champawat news today)
NH खंड के अधिशासी अभियंता दीपक जोशी ने बताया कि चंपावत में 220. 80 करोड़ से बाईपास रोड का निर्माण किया जाना है, जहां बाईपास निर्माण में 8.94 हेक्टेयर वन भूमि और 12. 78 हेक्टेयर नाप भूमि आ रही है। बाईपास निर्माण के लिए प्रभावितों को मुआवजा देना पूर्व में शुरू कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में सर्किल रेट का चार गुना और शहरी क्षेत्र में सर्किल रेट के दोगुने के आधार पर मुआवजा दिया जा रहा है। चंपावत बाईपास का शुरुआती बिंदु टनकपुर रोड में मुंडियानी के पास है। बाईपास मुडियानी से शुरू होकर चैकुनीबोरा, चैकुनी पांडे, कफलांग, शक्तिपुरबुंगा, दुधपोखरा, नगरगांव होकर तिलौन तक बनाया जाना है। इतना ही नहीं बल्कि चंपावत बाईपास निर्माण के लिए पेड़ों का चिह्नीकरण भी पूरा कर लिया गया है अब जल्द वन निगम पेड़ों की कटिंग का काम शुरू करेगा।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
