UTTARAKHAND NEWS चम्पावत
Champawat News: चंपावत कथित गैंगरेप केस में बड़ा एक्शन, कमल रावत और महिला मित्र गिरफ्तार
1 min read
Champawat Crime News:चंपावत कथित गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा, जांच में सामने आई साजिश कमल रावत और महिला मित्र को भेजा जेल |Champawat Crime News Rape Case Exposed|
Champawat Crime News Today Rape Case Exposed| चंपावत में सामने आए कथित नाबालिग गैंगरेप मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती तौर पर गंभीर अपराध लग रहे इस मामले में अब पुलिस ने इसे सुनियोजित साजिश बताया है। पुलिस का दावा है कि कुछ लोगों ने बदले की भावना से निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने और समाज में भ्रम फैलाने की योजना बनाई थी। मामले में मुख्य आरोपी पूर्व BDC सदस्य कमल सिंह रावत और उसकी महिला मित्र अर्जिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़े :Champawat Rape Case News: चंपावत कथित गैंगरेप मामले में हो गया बड़ा खुलासा…
वीडियो वायरल कर फंसाने की रची गई थी साजिश (Fake Case Investigation)
पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जांच में सामने आया कि इस पूरे घटनाक्रम का इस्तेमाल कुछ लोगों को झूठे मामले में फंसाने के लिए किया जा रहा था। थाना चंपावत क्षेत्र में राम सिंह रावत की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कमल सिंह रावत, उसकी महिला मित्र और आनंद सिंह मेहरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस की वैज्ञानिक जांच में खुली परतें (Police Investigation Update)
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक जांच की मदद ली, जिसमें कई अहम तथ्य सामने आए। विवेचना के दौरान पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धारा 16 और 17 भी मामले में जोड़ दी हैं। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कमल सिंह रावत और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़े :Champawat gang rape case: चंपावत बेटी के साथ दरिंदगी पर पिता का दर्द: उनका खून पीना चाहता हूं
तीसरे आरोपी की तलाश जारी, एसपी ने दी चेतावनी (Legal Action News)
पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद तीसरे आरोपी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई जारी है। रेखा यादव ने कहा कि कानून का दुरुपयोग कर समाज में भ्रम फैलाने और निर्दोष लोगों को फंसाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी भी जारी है और आगे भी आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
