Connect with us
champawat news today: former MLA himesh kharkwal brother ambadatt murder case saniya village Uttarakhand live
Image : social media ( champawat news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Champawat news today: पूर्व विधायक के भाई की दिनदहाड़े खत्म कर दी जिंदगी आरोपी गिरफ्तार

UTTARAKHAND NEWS चम्पावत

Champawat news today: पूर्व विधायक के भाई की दिनदहाड़े खत्म कर दी जिंदगी आरोपी गिरफ्तार

1 min read

champawat news today: पड़ोसी ने दरांती से 80 साल के बुजुर्ग की करी ह्त्या, क्षेत्र में फैली सनसनी..

champawat news today: former MLA himesh kharkwal brother ambadatt murder case saniya village Uttarakhand live: उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां पूर्व विधायक के भाई की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वहीं आरोपी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़े :Chamoli News: चमोली में नवविवाहिता की गई जिंदगी, ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपावत जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर बिस्ज्यूला क्षेत्र के खर्कबगड़ सनिया गांव के निवासी  कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के भाई 80 वर्षीय अंबादत खर्कवाल पर बीते शनिवार को उनके ही पड़ोसी 38 वर्षीय सुभाष खर्कवाल ने दरांती व फावड़े से कई हमले किए। यह हमले इतने घातक थे कि इससे आंगन मे बैठे बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन की टीम को मिली तो उन्होंने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा भरकर आरोपी को हिरासत में लिया।

सनकी युवक ने की बुजुर्ग की ह्त्या ( champawat news today) 

पुलिस प्रशासन का कहना है कि हत्याकांड की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है ,वही शव को पोस्टमार्टम के लिए चंपावत भेजा गया है। बताया जा रहा है कि अंबादत खर्कवाल गांव मे अपने छोटे बेटे संजय के साथ रहते थे जो गांव मे खेतीबाड़ी का काम करते है, जबकि उनके बड़े बेटे सुरेश टनकपुर मे अपने परिवार के साथ रहते है। सुरेश उद्यान में माली है जिनकी तैनाती सूखीढांग में है। अंबादत कभी अपने गांव मे छोटे बेटे के साथ तो कभी टनकपुर मे अपने बड़े बेटे के साथ रहते थे। बताते चलें हत्यारोपी की मानसिक स्थिति ठीक ना होने की बात भी सामने आई है, जिसके कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस प्रशासन की टीम पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

आरोपी के दो मासूम बच्चे हुए बेसहारा ( champawat news 

ह्त्यारोपी सुभाष की शादी वर्ष 2017 में पाटी तोली गांव की निवासी नीतू से हुई थी। सुभाष और नीतू के दो बच्चे हैं जिसमें बड़ा बेटा ऋषभ 8 साल का है जबकि छोटा बेटा मुकुल 5 साल का है। ग्रामीणों ने बताया कि 2 साल पहले सुभाष की पत्नी ने खुदकुशी कर ली थी इसके बाद से दोनों बच्चे अपने पिता सुभाष के साथ रह रहे थे। लेकिन सुभाष अपनी करतूत की वजह से बीते शनिवार को जेल मे चला गया ,जिसके बाद से दोनों बच्चे अब बेसहारा हो गए हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top