Connect with us
Uttarakhand: CM Pushkar Dhami appointed IAS officer Sukhbir singh Sandhu as new Chief Secretary of Uttarakhand

Home / PUSHKAR SINGH DHAMI / उत्तराखंड: सत्ता संभालते ही CM पुष्कर धामी ने IAS अधिकारी सुखबीर संधू को बनाया नया मुख्य सचिव

PUSHKAR SINGH DHAMI उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: सत्ता संभालते ही CM पुष्कर धामी ने IAS अधिकारी सुखबीर संधू को बनाया नया मुख्य सचिव

1 min read

तेजतर्रार अफसरों में सुमार IAS अधिकारी डॉ.सुखबीर सिंह संधू(Sukhbir Singh Sandhu) को बनाया नया मुख्य सचिव

उत्तराखंड सत्ता की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फुल एक्शन में आ गए हैं। सरकार के गठन होते ही मुख्य सचिव पद पर तैनात ओम प्रकाश को हटा दिया गया है। उनकी जगह 1988 बैच के उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ.सुखबीर सिंह संधू(Sukhbir Singh Sandhu) को नया मुख्य सचिव बना दिया गया है। आईएएस अधिकारी डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने मंगलवार को उत्तराखंड के 17वें मुख्य सचिव के तौर पर कार्यभार संभाला। सुखबीर सिंह संधू 1988 बैच के उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एसएएस संधू तेजतर्रार अफसरों में गिने जाते हैं। उनका काफी लंबा प्रशासनिक अनुभव है। वे अक्तूबर 2019 में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के चेयरमैन बने, जनवरी 21 तक उनका कार्यकाल था। लेकिन केंद्र सरकार ने 31 जुलाई 2021 तक का सेवा विस्तार दे दिया था।

उन्होंने सचिवालय में मीडिया से बातबीच करते हुए कहा कि उत्तराखंड में रोजगार ऐसी चीज है जो कोविड से बहुत ज्यादा प्रभावित हुई है। नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की भांति ही उन्होंने भी यही कहा की हमें सबसे ज्यादा प्रयास इस बात पर देना है की रोजगार कैसे बढ़ाया जाए। साथ ही यह भी कहा कि सरकार की जो भी नीतियां हैं। उनको धरातल से प्राथमिकता के साथ लागू कराया जाएगा। बताते चलें कि डॉ.संधू केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में अपर सचिव उच्च शिक्षा थे। वह 2011 तक पंजाब सरकार में प्रतिनियुक्ति पर रहे। सबसे खास बात तो यह है कि वह ऊधमसिंह नगर जिले के पहले कलेक्टर भी रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जनरल बीसी खंडूड़ी, विजय बहुगुणा और हरीश रावत के सचिव का दायित्व भी निभाया।

Continue Reading

More in PUSHKAR SINGH DHAMI

To Top