UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand CNG PNG Price: उत्तराखण्ड CNG PNG होगी सस्ती, कैबिनेट ने घटाया वैट
1 min read
Uttarakhand CNG PNG Price: प्रदेश में CNG और PNG होगी सस्ती, कैबिनेट ने घटाया वैट, लिए कई बड़े फैसले
Uttarakhand CNG PNG Price rate will be reduced, cabinet reduced VAT news today: उत्तराखंड में बीते बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर धामी सरकार की मुहर लगी। इस बैठक में कैबिनेट ने उत्तराखंड में पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सीएनजी और पीएनजी पर वैट घटाकर सिर्फ 5% करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इसके अलावा लेखको और कलाकारों के लिए मासिक वृद्धा पेंशन को 3000 रुपये से बढाकर ₹6000 रुपए करने के फैसले को मंजूरी दी है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand cabinet meeting today: धामी कैबिनेट मीटिंग में 11 प्रस्तावों पर मुहर
आपको जानकारी देते चले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के बाद प्रधान सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कैबिनेट के फैसलों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य में ग्रीन और क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए पीएनजी और सीएनजी पर मौजूदा 20 फीसदी वैट को घटाकर 5 फ़ीसदी करने जैसा बड़ा फैसला लिया गया है। जबकि कैबिनेट ने बागवानी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग को उत्तरकाशी जिले में आपदा प्रभावित धराली और आसपास के इलाकों से रॉयल डिलीशियस से सेब खरीदने के फैसले पर भी मुहर लगाई है। सरकार इन इलाकों से 51 रुपए प्रति किलो की दर से रॉयल डिलीशियस सेब खरीदेगी। सरकार रेड डिलीशियस और सेब की अन्य किस्मों को भी 45 रुपए प्रति किलो के रेट से खरीदेगी।
सविंदा कर्मचारियों पर भी बड़ा निर्णय, प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए एज लिमिट भी बढाई ( Uttarakhand cabinet news today)
कैबिनेट ने श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में 277 संविदा कर्मचारियों के लिए समान काम के लिए समान वेतन के मुद्दे को कैबिनेट की उप समिति के पास भेजने का फैसला किया है, जिस पर 277 संविदा कर्मचारियों की दिहाड़ी मजदूर और निश्चित वेतन वाले कर्मी शामिल है। मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन सर्विस संशोधन नियम 2025 पर मुहर लगा दी गई है। इस प्रावधान के तहत अब राज्य में प्रोफेसरों और एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए अधिकतम उम्र सीमा 50 साल से बढ़ाकर 62 साल कर दी गई है इससे मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञों की कमी को दूर करने में काफी मदद मिलेगी।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
