UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand news: देहरादून होटल में काम करने वाले मदन की गई जिंदगी क्षेत्र में मचा हड़कंप…
1 min read
Dehradun News live: 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दुकान मे पड़ी थी लाश, जाँच मे जुटी पुलिस…. Dehradun News live : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है जहां पर होटल में कार्य करने वाले 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों जिंदगी चली गई इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वही मृतक के परिजन सदमे है । पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है जिसके लिए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़े :Rudraprayag accident news today: रुद्रप्रयाग में टावर क्रेन ट्रॉली टूटने से एक की गई जिंदगी
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के चकराता के त्यूणी तहसील के कोटी कानासार का रहने वाला 20 वर्षीय मदन राजधानी देहरादून के होटल मे कार्यरत था जो मोती बाजार इलाके का निवासी था और होटल मे ही सोता था । दरअसल सुबह मदन जब सो रहा था तो उसके साथी उसे उठाने के लिए गए तो उनके होश उड़ गए क्योंकि मदन बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था जिसके गले में एक रुमाल भी लिपटा हुआ था जिसके चलते उसकी जिंदगी चली गई थी लेकिन शरीर पर किसी भी तरह के चोट या मारपीट के निशान नहीं थे। जिसकी जानकारी मदन के साथियों ने पुलिस प्रशासन को दी तभी मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने शव को कब्जे मे लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मदन एक युवती के संपर्क में था जो एक महीने पहले उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस द्वारा पूरी घटना की जानकारी जुटाई जा रही है वहीं पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला जा रहा है। हालांकि इस मामले पर मृतक के भाई ने कोई तहरीर नहीं दी है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
