UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun news: देहरादून में त्रिपुरा के छात्र को मारा चाकू, एंजेल चकमा की गई जिंदगी
1 min read
dehradun Tripura news live: त्रिपुरा के छात्र की नस्लीय टिप्पणी करने के बाद देहरादून में चाकू गोदकर हत्या, MBA का छात्र था एंजेल चकमा…
dehradun Tripura news live MBA student angel chakma murder case vikasnagar uttarakhand update today.: शिक्षा का हब कहा जाने वाला देहरादून जिला अब अपराधों का हब बनता जा रहा है ,जहां पर हत्या लूटपाट होना आम बात हो गई है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर देहरादून से सामने आ रही है ,जहां पर त्रिपुरा के छात्र की कुछ युवकों ने चाकू गोदकर ह्त्या कर दी। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र मे आक्रोश फैला हुआ है।
यह भी पढ़े :Pithoragarh News: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर दो युवतियों की ह्त्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप……
dehradun student murder case: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से त्रिपुरा के नंदा नगर गैस गोदाम का निवासी एंजेल चकमा और उसका छोटा भाई माइकल चकमा वर्तमान में राजधानी देहरादून के विकासनगर में रह रहे थे। दरअसल बीते 9 दिसंबर को एंजेल अपने भाई के साथ सेलाकुई मार्केट में कुछ सामान खरीदने के लिए गया था। तभी कुछ अज्ञात युवक उन पर चाइनीज, चिंकी और मोमोज जैसी नस्लीय टिप्पणी करने लगे। जब एंजेल और माइकल ने उनका विरोध किया तो अज्ञात युवको ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं बल्कि नशे में धुत्त अज्ञात युवकों ने एंजेल चकमा को जान से मारने की नीयत से पहले कड़े और फिर चाकुओं से उसकी गर्दन और पेट में कई हमला किए। जिसके कारण एंजेल चकमा गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि उसके भाई माइकल चकमा को भी सिर पर गम्भीर चोटे आई।
पढ़ने के लिए देहरादून आए युवक की हत्या ( dehradun news today)
एंजेल चकमा गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे 9 दिसंबर को ही ग्राफिक एरा अस्पताल में एडमिट किया गया, जहां पर वह आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ता रहा। डॉक्टरों ने एंजेल को बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन बीते शुक्रवार 26 दिसंबर को एंजेल ने दम तोड़ दिया। एंजेल की मौत के बाद से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वही युवक के गृह क्षेत्र समेत राजधानी देहरादून में लोगो मे भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
MBA का छात्र था एंजेल चकमा ( MBA student Angel)
बताते चले एंजेल चकमा उत्तराखंड में जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में MBA फाइनल ईयर का छात्र था जो अपने छोटे भाई माइकल के साथ रहता था। माइकल उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता है जो इस घटना के बाद से सहम गया है। एंजेल की हत्या के बाद उसके छोटे भाई माइकल ने पुलिस प्रशासन को तहरीर देते हुए अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जिसके तहत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी (नाबालिक) यज्ञ अवस्थी फरार है जिसके नेपाल भागने की सूचना है जिस पर ₹25000 का इनाम घोषित किया गया है।
पांच आरोपी गिरफ्तार ( dehradun crime news)
अविनाश नेगी (25) , शौर्य राजपूत (18), सूरज खवास (18), आयुष बडोनी (18) और सुमित (25)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
