Connect with us
Dhari Devi mobile ban: Mobiles banned in Dhari Devi temple premises, reels will not be made uttarakhand latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Dhari Devi mobile ban)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dhari Devi mobile ban: धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल बैन, नहीं बना पाएंगे रील

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Dhari Devi mobile ban: धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल बैन, नहीं बना पाएंगे रील

1 min read

Dhari Devi mobile ban  : धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर रहेगी रोक, अब नहीं कर पाएंगे रीलबाजी

Dhari Devi mobile ban: Mobiles banned in Dhari Devi temple premises, reels will not be made uttarakhand latest news today : उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित चारों धामों की रक्षक मां धारी देवी मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की ओर से मंदिर समिति के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया की मंदिर क्षेत्र में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध रहेगा जिसके चलते मंदिर प्रांगण में आने वाले श्रद्धालु रीलबाजी नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़े :Dhari Devi Story Hindi: उत्तराखंड में मां धारी देवी का ऐसा धाम जहां दिन में 3 बार होता है चमत्कार

बता दें पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल मे स्थित मां धारी देवी मंदिर को लेकर मेयर आरती भंडारी की अध्यक्षता में मंदिर समिति के साथ बैठक की गई। इस बैठक में तय किया गया कि मंदिर परिसर की पवित्रता और अनुशासन बनाए रखने के लिए मंदिर क्षेत्र में मोबाइल पूरी तरह से वर्जित रहेगा। इसके साथ ही नगर निगम की ओर से मंदिर परिसर में सामान रखने के लिए लॉकर की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा मंदिर में पैदल आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए वन वे व्यवस्था करने पर सहमति बनी है, जिससे दर्शन व्यवस्था अधिक सुचारू और व्यवस्थित हो सकेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। मेयर आरती भंडारी का कहना है कि धारी देवी मंदिर हमारी आस्था का प्रमुख केंद्र है इसलिए नगर निगम की प्राथमिकता है कि यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिले।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top