UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand Diesel petrol price hike today: उत्तराखण्ड 100 ₹ पहुंचा पेट्रोल डीजल के दाम भी बढ़े
1 min read
Uttarakhand Diesel petrol price hike today diesel petrol price today uttarakhand Petrol Price Hike India 2026 Diesel Price Today India uttarakhand पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों ने बढ़ाई लोगों की चिंता, उत्तराखंड में कई जिलों में 100 रुपये पार पहुंचा पेट्रोल uttarakhand Fuel Price Hike
Uttarakhand Diesel petrol price hike today: uttarakhand diesel petrol price today rs 100 dehradun hills uttarakhand breaking news today: देशभर के साथ उत्तराखंड में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला है। सोमवार को तेल कंपनियों द्वारा कीमतों में बढ़ोतरी किए जाने के बाद आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ना शुरू हो गया है। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन के दाम बढ़ने से अब परिवहन, खेती और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं के महंगे होने की आशंका भी गहरा गई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल में ₹2.71 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। नई दरें लागू होने के बाद दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर तक पहुंच गया है। उत्तराखंड के कई जिलों में भी ईंधन के दाम अब 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुके हैं।
पहाड़ी जिलों में सबसे ज्यादा असर Uttarakhand Petrol Price today uttarakhand Diesel price today Petrol Diesel Rate Uttarakhand
राज्य के बागेश्वर, चमोली, टिहरी और उत्तरकाशी जैसे पर्वतीय जिलों में पेट्रोल सबसे महंगा बिक रहा है यहा पेट्रोल के दाम 100 रूपए से भी अधिक पहुंच गए हैं। देहरादून और हरिद्वार में पहले हुई बढ़ोतरी के बाद दाम पहले ही तेजी से बढ़ चुके थे, जबकि ताजा संशोधन के बाद कई जगहों पर पेट्रोल की कीमतें तीन अंकों में पहुंच गई हैं। देहरादून में बीते शनिवार को पेट्रोल की कीमत लगभग ₹96.25 प्रति लीटर तक पहुंच गई थी, जबकि हरिद्वार में यह ₹95.41 प्रति लीटर दर्ज की गई थी। अब नई वृद्धि के बाद आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव बढ़ गया है।
पश्चिम एशिया तनाव और कच्चे तेल की कीमत बनी वजह Iran israil war Crude Oil Price Dehradun Petrol Price Today
विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी इस बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव की आशंकाओं के बीच क्रूड ऑयल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले तक जो कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था, वह अब 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने भी तेल आयात को महंगा बना दिया है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है, ऐसे में वैश्विक बाजार में हलचल का सीधा असर घरेलू कीमतों पर दिखाई देता है।
क्यों बढ़ जाती है तेल की कीमत? Petrol Diesel Tax Uttarakhand Fuel News uttarakhand breaking news today
कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल इतने महंगे क्यों बिकते हैं। दरअसल उपभोक्ता तक पहुंचने से पहले ईंधन की कीमत में कई स्तरों पर टैक्स और अतिरिक्त खर्च जुड़ जाते हैं। सबसे पहले कच्चे तेल की बेस कीमत तय होती है। इसके बाद रिफाइनिंग लागत, तेल कंपनियों का मार्जिन, केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और राज्य सरकारों का वैट जुड़ता है। यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग होती हैं।
महंगाई की नई मार पड़ने के आसार Inflation Impact uttarakhand Petrol Diesel News Hindi
ईंधन की कीमतों में वृद्धि का असर केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहता। ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से सब्जियां, राशन, फल और अन्य जरूरी सामान भी महंगे हो सकते हैं। मालभाड़ा बढ़ने से बाजार में वस्तुओं की कीमतें ऊपर जाने लगती हैं। खेती-किसानी पर भी इसका असर पड़ना तय माना जा रहा है। ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने में किसानों का खर्च बढ़ेगा, जिससे कृषि उत्पादन की लागत बढ़ सकती है। इसके अलावा बस, ऑटो और स्कूल वाहनों के किराए में भी इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।
चुनाव से पहले मिली थी राहत, अब फिर बढ़ा दबाव uttarakhand Fuel Price Update)
मार्च 2024 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतें लंबे समय तक स्थिर बनी हुई थीं। लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने जनता को राहत देते हुए ईंधन के दाम में ₹2 प्रति लीटर की कटौती की थी। उस समय केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में भी कमी की थी ताकि तेल कंपनियों और उपभोक्ताओं दोनों पर दबाव कम हो सके। हालांकि अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों और तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे को देखते हुए एक बार फिर दरों में संशोधन किया गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की बिक्री पर हर महीने भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था।
आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं कीमतें Oil Companies Loss uttarakhand news today
ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े जानकारों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी रहती है तो आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के दाम में और वृद्धि हो सकती है। फिलहाल बढ़ी कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है और लोग एक बार फिर महंगाई की नई मार झेलने को मजबूर दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news today: बागेश्वर 60 साल बाद वीरांगना को मिली पेंशन खाते में आए 28 लाख
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
