UTTARAKHAND NEWS बागेश्वर
Uttarakhand doctor news today: पहाड़ में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहाल 9 डॉक्टर फरमा रहे आराम
1 min read
Uttarakhand doctor news today: ड्यूटी से गायब 9 डॉक्टरों और नर्स पर गिरेगी गाज
Uttarakhand doctor news today: 9 doctor’s staff nurse will be terminated between bad health service live update: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में दुर्गम भौगोलिक स्थितियों के बीच स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाएं लगातार चरमराती हुई नजर आ रही है। जिसके चलते बागेश्वर जिले के जिला अस्पताल समेत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रो में तैनात 9 चिकित्सको और एक स्टाफ नर्स लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रही है, जिससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब ड्यूटी से गायब रहने वाले इन 9 डॉक्टर और नर्स पर गाज गिर सकती है।
यह भी पढ़े :Roorkee Doctor News Today: रूड़की निजी अस्पताल में डॉक्टर की युवती से अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बता दें स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बागेश्वर जिला अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष परगांई बीते 1 मार्च 2025 से तथा रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर आराधना नेगी 10 जून 2025 से अनुपस्थित चल रही है। वहीं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भूपेंद्र घटियाली 15 अक्टूबर 2025 से ड्यूटी पर नहीं आए हैं, जबकि डॉक्टर आशा मेहता और डॉक्टर अश्वनी मेहता भी लंबे समय से अस्पताल से गायब है। डॉक्टरों के लापता रहने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित चिंताजनक बनी हुई है। इतना ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद भी संबंधित कार्मिक कार्य स्थल पर नहीं लौटे हैं और ना ही उन्होंने कुछ जवाब दिया है। अब विभाग ने सख्त रूप अपनाते हुए सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सूची शासन को भेज दी है।
ये डॉक्टर भी लंबी छुट्टी पर
अनु कोहली 11 मार्च 2025 से तथा डॉ. डिंपल भाकुनी 15 फरवरी 2025 से अनुपस्थित हैं। पीएचसी कौसानी के डॉ. ताहिर सलीम 1 सितंबर 2025 से और कपकोट में तैनात डॉ. देवेश गंगवार 6 जुलाई 2025 से अपने तैनाती स्थल पर नहीं पहुंचे हैं। स्टाफ नर्स प्रीति गोस्वामी भी 17 अक्टूबर 2025 से बिना सूचना अनुपस्थित हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की अनुपस्थिति से जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित हो रही है ,जबकि हड्डी रोग और रेडियोलोजी जांच के लिए मरीज विशेष कर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिले में लंबे समय से अनुपस्थित चिकित्सकों के पते पर नोटिस भेजे जा चुके हैं अब उन पर गाज गिरने की पूरी संभावना है।
