UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Roorkee Doctor News Today: रूड़की निजी अस्पताल में डॉक्टर की युवती से अश्लील हरकत, गिरफ्तार
1 min read
roorkee doctor news today: mohammad rijvan shameful act with women patient landhora manglore haridwar uttarakhand: मंगलौर के निजी अस्पताल में इलाज के नाम पर शर्मनाक आरोप, डॉक्टर गिरफ्तार, भरोसे पर गहरी चोट
roorkee doctor news today: mohammad rijvan shameful act with women patient landhora manglore haridwar uttarakhand: वैसे तो डॉक्टर को धरती पर भगवान का दूसरा रूप माना जाता है परंतु आज उत्तराखंड से एक ऐसी निंदनीय खबर सामने आ रही है जिसने न केवल मानवता और इंसानियत को शर्मशार किया है बल्कि चिकित्सक के पेशे को भी कलंकित किया है। दरअसल यह पूरा मामला राज्य के हरिद्वार जिले का है जहां मंगलौर क्षेत्र से सामने आया यह मामला न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि निजी अस्पतालों में इलाज को लेकर लोगों के भरोसे को भी कठघरे में खड़ा करता है। लंढौरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती एक युवती ने इलाज के दौरान डॉक्टर पर आपत्तिजनक व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और बाद में आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पीड़िता के अनुसार, वह उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती थी। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रिजवान ने जांच का हवाला देते हुए उसके पति को कमरे से बाहर भेज दिया। आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए युवती के साथ अभद्र व्यवहार किया। अचानक घटी इस घटना से युवती बुरी तरह घबरा गई और किसी तरह खुद को संभालते हुए बाहर निकलकर परिजनों को पूरी बात बताई। जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल अस्पताल पहुंचे और विरोध जताया। देखते ही देखते अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू हो गया। हालात बिगड़ते देख डॉक्टर और अस्पताल का स्टाफ अस्पताल बंद कर मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया।
पीड़ित परिवार ने घटना का वीडियो भी बनाया, जिसमें युवती रोते हुए अपने साथ हुई आपबीती बताती नजर आ रही है। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है और लोग डाक्टर रिजवान पर बुरी तरह भड़के हुए हैं। इसके बाद परिजन मंगलौर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर सौंपी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान अस्पताल से जुड़े दस्तावेज भी खंगाले गए। पुलिस ने डॉक्टर की तलाश तेज की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बताया गया है कि पीड़िता एक हिंदू महिला थी। यह मामला ऐसे वक्त में सामने आया है जब राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार दीपक नाम के एक जिम संचालक ने मानवता और इंसानियत का परिचय देते हुए बजरंग दल द्वारा प्रताड़ित एक मुस्लिम बुजुर्ग बाबा व्यवसाई वकील अहमद का साथ दिया था। जिस कारण अब लोग न केवल डाक्टर रिजवान को भला बुरा कह रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर दीपक से भी कड़े सवाल पूछे रहें हैं। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि इलाज के नाम पर मरीजों की सुरक्षा कितनी सुनिश्चित है। खासकर महिलाओं के लिए अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर भरोसा टूटना समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। लोग मांग कर रहे हैं कि दोषियों को सख्त सजा मिले, ताकि भविष्य में कोई भी मरीज खुद को असहाय और असुरक्षित महसूस न करे।
यह भी पढ़ें- Kotdwar mohmmad Deepak: कोटद्वार में मसीहा बने मोहम्मद दीपक को इनाम देंगे झारखंड के मंत्री
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
