UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand electricity bill rate: उत्तराखण्ड बिजली की नई दरें लागू, डिजिटल पेमेंट में भारी छूट
1 min read
Uttarakhand electricity bill rate : बिजली की नई दरें लागू, होटल उद्योगों के लिए सस्ती बिजली का हुआ एलान, डिजिटल पेमेंट पर भारी छूट…
Uttarakhand electricity bill rate: New unit rates come into effect, huge discounts on digital payments latest news today : उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की ओर से एक राहत की खबर सामने आ रही है, कि बिजली की नई दरें लागू करने का ऐलान कर दिया गया है। इसके तहत नए टैरिफ मे घरेलू कामर्शियल समेत किसी श्रेणी में शुल्क नहीं बढ़ाया गया है।
इसके साथ ही कुछ श्रेणियों में राहत देते हुए उनके लिए बिजली सस्ती कर दी गई है। इस वर्ष भी ऑनलाइन डिजिटल भुगतान पर 1.5% की छूट रहेगी, जबकि डिजिटल भुगतान पर 1.5% के साथ अन्य तरीके से तय सीमा पर एक प्रतिशत छूट मिलेगी वहीं प्रीपेड मीटर पर चार प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा जिससे बिजली बिल कम आएगा।
यह भी पढ़े :Uttarakhand Electricity unit rate: उत्तराखण्ड नहीं बढ़े बिजली के दाम, चुनावी साल में जनता को राहत
बता दें प्रदेश में विद्युत नियामक के कार्यालय में आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद ने सालाना टैरिफ की घोषणा की जिसमें उन्होंने नई दरें एक अप्रैल से लागू करने की बात कहीं थी। नए टैरिफ के अनुसार पर्यटन के ऑफ सीजन में होटल और रेस्टोरेंट का बिजली बिल कम आएगा जबकि उद्योगों को भी विभिन्न श्रेणी में सस्ती बिजली देने की व्यवस्था की गई है।
नही देगी इस वर्ष बिजली झटके
एमएल प्रसाद ने बताया कि ऊर्जा निगम से दरो मे 17.40% की वृद्धि का प्रस्ताव मिला था, जिसमे यूजीवीएनएल पिटकुल के प्रस्ताव को मिला ले तो कुल इजाफा 18.86% तक पहुंच रहा था। आयोग ने प्रशिक्षण में पाया कि यूपीसीएल ने ग्रांट के रूप में मिलने वाले पैसे को भी लोन व रिटर्न ऑफ इक्विटी के रूप में प्रस्ताव में खर्च दिखाया।
फ्लैट मालिकों को बिजली के टैरिफ से मिलेगी राहत
बताते चलें प्रदेशभर में ग्रुप हाउसिंग अपार्टमेंट फ्लैट में रहने वाले उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली मिलेगी। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने सिंगल पॉइंट बल्क बिजली सप्लाई की दरों को 7.50 प्रति यूनिट से घटाकर 6.25 रुपए प्रति यूनिट कर दिया है। आयोग ने यह फैसला लेकर अपार्टमेंट में रहने वाले उपभोक्ताओं और बिल्डरों के बीच विवाद को खत्म कर दिया है।
बल्क सप्लाई दर हुई कम
दरअसल बिल्डर और रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी यूपीसीएल से सिंगल पॉइंट बल्क बिजली सप्लाई कनेक्शन लेते हैं, इसके बाद अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों से तय शर्तों पर बिजली बिल की वसूली करते हैं। ऐसे मामलों में विवाद अक्सर सामने आते रहे हैं ,अब इन मामलों को समाप्त कर बल्क सप्लाई दरों को कम कर दिया गया है। इसका लाभ देहरादून हरिद्वार उधम सिंह नगर और नैनीताल में लोगों को मिलेगा।
ऑनलाइन भुगतान पर 1. 5% तक की मिलेगी छूट
इस वर्ष भी ऑनलाइन डिजिटल भुगतान पर 1.5% की छूट रहेगी, जिसमें डिजिटल भुगतान पर 1.5% के साथ अन्य तरीके से समय पर भुगतान पर एक प्रतिशत छूट मिलेगी। यह छूट एलटी श्रेणी के लिए 10 हजार प्रतिमाह और एचटी श्रेणी को 1 लाख हर महीने से अधिक नहीं होगी। बिल का आंशिक रूप से भुगतान किए जाने पर छूट नहीं मिलेगी ,इसके अलावा सामान्य टैरिफ के 30% के बराबर आवर्स सरचार्ज को इस वर्ष भी लागू रखा जाएगा।
प्रीपेड मीटर पर 4% छूट का मिलेगा लाभ
प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को घरेलू श्रेणी के लिए चार प्रतिशत की छूट मिलेगी, जबकि बाकी उपभोक्ताओं को तीन प्रतिशत की छूट मिलती रहेगी। प्रीपेड स्मार्ट मीटर श्रेणी वालों से कोई सिक्योरिटी नहीं ली जाएगी, वहीं सिर्फ अस्थाई कनेक्शन वाले प्रीपेड मीटर में ही सिक्योरिटी ली जाएगी।
