Connect with us
Uttarakhand gas cylinder shortage: हल्द्वानी 4 दिन बाद भी नहीं मिला सिलेंडर, आनलाइन बुकिंग बंद
सांकेतिक फोटो Uttarakhand gas cylinder shortage

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand gas cylinder shortage: हल्द्वानी 4 दिन बाद भी नहीं मिला सिलेंडर, आनलाइन बुकिंग बंद

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Uttarakhand gas cylinder shortage: हल्द्वानी 4 दिन बाद भी नहीं मिला सिलेंडर, आनलाइन बुकिंग बंद

1 min read

Uttarakhand gas cylinder shortage: in Haldwani lpg not available after 4 days online booking also stop: हल्द्वानी में गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित, होटल कारोबार से लेकर घरेलू उपभोक्ता तक परेशान

Uttarakhand gas cylinder shortage: in Haldwani lpg not available after 4 days online booking also stop: उत्तराखण्ड सहित पूरे देश में गैस सिलेंडर का संकट बढ़ता जा रहा है। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में भी इन दिनों गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा, वहीं होटल, ढाबा और रेस्तरां संचालकों के लिए व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कमी नई चुनौती बनती जा रही है। कारोबारियों का कहना है कि यदि जल्द ही स्थिति सामान्य नहीं हुई तो पर्यटन सीजन के दौरान बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। इतना ही नहीं एजेंसियों ने अब आनलाइन बुकिंग भी बंद कर दी है, जिस कारण लोग एजेंसी में खुद जाकर गैस की बुकिंग करा रहे हैं परंतु फिर भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

शहर निवासी रमेश सुयाल बताते हैं कि उन्होंने चार दिन पहले घरेलू गैस सिलिंडर बुक कराया था, लेकिन अब तक डिलीवरी नहीं मिली। मंगलवार सुबह खाना बनाते समय गैस खत्म हो गई तो मजबूरी में बच्चों को बाहर से खाना लाकर खिलाना पड़ा। उन्होंने कहा कि इन दिनों घर में पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा है, ऐसे में सिलिंडर न मिलना बड़ी परेशानी बन गया है।

व्यावसायिक सिलिंडर की कमी से होटल कारोबार प्रभावित

सिर्फ घरेलू उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि शहर के होटल और रेस्तरां संचालकों को भी 19 किलो वाले व्यावसायिक सिलिंडर मिलने में दिक्कत हो रही है। कई कारोबारियों ने बताया कि गैस एजेंसियां नियमित आपूर्ति नहीं कर पा रही हैं, जिससे होटल और कैटरिंग व्यवसाय प्रभावित होने लगा है।

कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े हर्षवर्धन पांडे के अनुसार एक कार्यक्रम की बुकिंग के बावजूद उन्हें व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिल पाया, जिससे आयोजन के दौरान तंदूरों की संख्या बढ़ाकर किसी तरह व्यवस्था संभालनी पड़ी।

पर्यटन पर पड़ सकता है असर

हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्र पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जाते हैं। शहर में 300 से अधिक पंजीकृत होटल और रेस्तरां संचालित हैं, जहां रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति जल्द बहाल नहीं हुई तो आने वाले दिनों में कारोबारियों के सामने गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।

व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि शहर में प्रतिदिन लगभग 300 व्यावसायिक सिलिंडरों की खपत होती है। इसमें छोटे ढाबों और ठेले पर कारोबार करने वाले लोग भी शामिल हैं। ऐसे में आपूर्ति बाधित होने का असर छोटे व्यापारियों पर भी पड़ सकता है।

प्रशासन ने किया किल्लत से इनकार

उधर जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और गैस कंपनियां मांग के अनुसार आपूर्ति कर रही हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर गैस वितरण व्यवस्था की समीक्षा के लिए बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों को कालाबाजारी रोकने और वितरण व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल के अनुसार अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तेल कंपनियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है।

कालाबाजारी रोकने के लिए सख्ती

प्रशासन ने गैस की कालाबाजारी पर सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति गैस की कालाबाजारी करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके लिए विशेष टीमें भी गठित की गई हैं, जो एजेंसियों और बाजार में निगरानी कर रही हैं। अपर आयुक्त पी.एस. पांगती ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। एजेंसियों में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, हालांकि कुछ समय तक आपूर्ति में हल्की दिक्कतें रह सकती हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand gas cylinder news: गैस सिलेंडर की मारामारी, होटल रेस्त्रां में गहराया संकट

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top