UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand gram pradhan: सशक्त होंगी महिला ग्राम प्रधान देहरादून में मिलेगा प्रशिक्षण
1 min read
Uttarakhand gram pradhan news: पतियों की छाया से बाहर निकलेंगी महिला प्रधान, अपने पद के अनुरूप लेंगी निर्णय...
Uttarakhand gram pradhan news Women village heads will be empowered got training in Dehradun: उत्तराखंड समेत देशभर के अधिकांश हिस्सों में ऐसा देखने को मिलता है, जब महिलाएं गांव में प्रधान या अन्य पदों पर निर्वाचित तो होती है लेकिन उनका अधिकांश कार्य उनके पति ही संभालते हुए नजर आते हैं। हालांकि अब ऐसा नहीं होगा जब पंचायतों में महिलाएं सिर्फ नाम भर की सदस्य रहेंगी। महिलाओं को परिवार और पतियों की छाया से बाहर निकालकर अब अपने पद के अनुरूप स्वयं निर्णय लेना होगा। जिसके लिए त्रिस्तरीय पंचायत में महिला जनप्रतिनिधियों को प्रभावशाली बनाने के लिए चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण अभियान शुरू हो गया है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand panchayat: उत्तराखण्ड पंचायत चुनाव कार्यक्रम जारी, 20 नवंबर को वोटिंग
आपको जानकारी देते चलें बीते सोमवार को राजधानी देहरादून में राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों के शिविर में महिला जनप्रतिनिधियों को कई बारीकियाँ सिखाई गई। इस दौरान पंचायती राज निदेशक निधि यादव ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए प्रधान पति जैसी परंपराओं को समाप्त कर निर्वाचित महिलाओं के नेतृत्व कौशल को मजबूत करना बेहद जरूरी है।
19,000 महिला पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था की मिलेगी जानकारियां ( Uttarakhand news today)
उपनिदेशक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि शिविर में 44 सहायक विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, पूर्व एवं वर्तमान पंचायत प्रतिनिधि शामिल है। जिन सभी का उद्देश्य है कि 19,000 महिला पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था की सभी जानकारियां देना। ताकि वो अपने पद का अच्छे से उपयोग कर सकें और अपने परिवार और पतियों की छाया से बाहर निकलकर अपने पद का एक मुख्य के तौर पर दायित्व कर सके।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
