UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Haldwani auto tampo fare 2026 हल्द्वानी वालों को महंगाई का झटका, ऑटो टैम्पो का किराया बढ़ा
1 min read
haldwani auto tampo fare 2026 ranibagh kathgodam new rate list uttarakhand latest news today: हल्द्वानी–काठगोदाम क्षेत्र में ऑटो टैम्पो किराया 5 रूपए बढ़ा, 1 फरवरी से नई दरें लागू
haldwani auto tampo fare 2026 ranibagh kathgodam new rate list uttarakhand latest news today: उत्तराखण्ड के कुमाऊं मंडल की औद्योगिक राजधानी के नाम से मशहूर हल्द्वानी शहर में रहने वाले लोगों के लिए एक झटके भरी खबर सामने आ रही है। दरअसल तिपहिया ऑटो टैक्सी मालिक चालक वेलफेयर सोसायटी (रजि०), हल्द्वानी, ने शहर के विभिन्न मार्गों पर संचालित होने वाली ऑटो टैम्पो का किराया 5 रूपए बढ़ा दिया है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि बढ़े हुए किराए की यह नई दरें बीते 1 फरवरी 2026 से लागू हो गई है। बताया जा रहा है कि इस निर्णय का उद्देश्य बढ़ती मंहगाई के साथ ही यात्रियों और ऑटो चालकों के बीच किराए को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति को समाप्त करना है।
प्रमुख मार्गों का नया किराया
नई किराया सूची के अनुसार हल्द्वानी, काठगोदाम और रानीबाग को जोड़ने वाले सभी प्रमुख रूट शामिल किए गए हैं, ताकि किसी भी स्तर पर भ्रम की स्थिति न बने।
हल्द्वानी से जुड़े रूट
हल्द्वानी से रानीबाग – ₹35
हल्द्वानी से काठगोदाम चुंगी तक – ₹25
हल्द्वानी से शीशमहल / निर्मला कॉन्वेंट – ₹20
हल्द्वानी से टेड़ीपुलिया / हाईडिल गेट / पॉलीशीट – ₹20
हल्द्वानी से जजी / बियरशिबा / जजी कोर्ट – ₹15
हल्द्वानी से डिग्री कॉलेज / तिकोनिया / टैक्सी स्टैंड – ₹15
रानीबाग से जुड़े रूट
रानीबाग से काठगोदाम – ₹10
रानीबाग से हाईडिल – ₹20
रानीबाग से एम.बी. कॉलेज / तिकोनिया – ₹25
रानीबाग से हल्द्वानी – ₹35
काठगोदाम से जुड़े रूट
काठगोदाम से शीशमहल / हाईडिल – ₹10
काठगोदाम से पॉलीशीट / जजी / बियरशिबा – ₹15
काठगोदाम से डिग्री कॉलेज – ₹15
काठगोदाम से तिकोनिया – ₹20
काठगोदाम से हल्द्वानी – ₹25
यात्रियों को झटका, चालकों को राहत
इस नई किराया सूची से जहां स्थानीय यात्रियों को महंगाई का झटका लगना तय है हालांकि किराया सूची जारी होने से शायद अब उन्हें हर सफर से पहले मोलभाव की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं ऑटो चालकों के लिए भी यह व्यवस्था फायदेमंद मानी जा रही है, क्योंकि इससे रोज़ होने वाले विवादों में कमी आएगी और बढती महंगाई के बीच उनकी आय में इजाफा होगा। बताया गया है कि किराया तय करते समय दूरी, ईंधन लागत और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखा गया है। किराया सूची में यात्रियों से अपील की गई है कि वे तय दरों से अधिक किराया देने या लेने की स्थिति में सोसायटी को सूचित करें।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand marriage: पहाड़ में शादी बनी परेशानी, 37–47 की उम्र तक नहीं मिल रही दुल्हन
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
