UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Haldwani breaking news today: हल्द्वानी सगे भाई ने लोटे से पीट-पीटकर खत्म कर दी छोटे भाई की जिंदगी
1 min read
haldwani breaking news today: elder brother sandeep killed son jaiswal murder case nainital uttarakhand: हल्द्वानी में पारिवारिक विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, बड़े भाई ने छोटे भाई की बेरहमी से हत्या
haldwani breaking news today: elder brother sandeep killed son jaiswal murder case nainital uttarakhand: उत्तराखण्ड में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। आए दिन सामने आने वाली लूटपाट, हत्याकांड और बलात्कार की दुखद खबरें न केवल मानवता को शर्मशार कर रही है बल्कि देवभूमि के नाम को भी कलंकित कर रही है। खून के रिश्तों को शर्मशार कर देने वाली ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां हल्द्वानी तहसील क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक ऐसी सनसनीखेज वारदात घटित हुई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा और इंसानियत—दोनों को झकझोर कर रख दिया। दरअसल यहां मामूली पारिवारिक विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की बेरहमी से पीट-पीटकर जान ले ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार हल्द्वानी तहसील क्षेत्र के राम मंदिर बगीचा, बरेली रोड निवासी संदीप जायसवाल मंगलवार रात करीब 11 बजे घर पहुंचा। किसी बात को लेकर उसका अपने छोटे भाई सोनू जायसवाल (42 वर्ष) से विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कहासुनी कुछ ही पलों में गाली-गलौज और फिर हिंसा में बदल गई। आरोप है कि संदीप ने पास में रखा स्टील का लोटा उठाकर सोनू के सिर और चेहरे पर लगातार वार किए, इसके बाद उसे तखत पर पटक-पटक कर पीटा। घटना के समय घर में मौजूद स्वजनों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपित ने सभी को जान से मारने की धमकी देते हुए एक कमरे में बंद कर दिया।
परिजनों का कहना है कि मारपीट तब तक जारी रही, जब तक सोनू बेहोश होकर गिर नहीं पड़ा। कुछ देर बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी पीछे के रास्ते से फरार हो चुका था। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सोनू जायसवाल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक व आक्रोश का माहौल बन गया। मृतक के भतीजे अंकित जायसवाल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि संदीप का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसके चलते परिवार पहले से डरा हुआ था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता ने बताया कि हत्या के बाद फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया था। देर रात उसे हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन के पास से 32 बोर के तमंचे के साथ पकड़ लिया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Rudraprayag guldar attack today: रूद्रप्रयाग मां के सामने ही आंगन से 5 वर्षीय को उठा ले गया गुलदार
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
