Connect with us
Uttarakhand haldwani marriage news today: 1500 extra charge for solid waste management nainital.
सांकेतिक फोटो haldwani marriage news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haldwani marriage news today: हल्द्वानी में शादी हुई महंगी, देना होगा प्रतिदिन 1500 एक्स्ट्रा चार्ज

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Haldwani marriage news today: हल्द्वानी में शादी हुई महंगी, देना होगा प्रतिदिन 1500 एक्स्ट्रा चार्ज

1 min read

Uttarakhand haldwani marriage news today: 1500 extra charge for solid waste management nainital: हल्द्वानी में अब हर शादी समारोह के आयोजन की देनी होगी सूचना, कूड़ा प्रबंधन के लिए 1500 रुपये यूजर चार्ज अनिवार्य

Uttarakhand haldwani marriage news today: 1500 extra charge for solid waste management nainital: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से एक बेहद झटके भरी खबर सामने आ रही है जहां हल्द्वानी शहर में शादी समारोह करना अब और भी अधिक महंगा हो गया है। दरअसल हल्द्वानी नगर निगम ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। अब नगर निगम क्षेत्र के सभी 60 वार्डों में बैंक्वेट हॉल, होटल और अन्य आयोजन स्थलों को किसी भी विवाह, पार्टी या सामूहिक कार्यक्रम से पहले ‘बैणी सेना’ को अनिवार्य रूप से सूचना देनी होगी। उद्देश्य स्पष्ट है—आयोजनों के बाद निकलने वाले कचरे का निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुरूप सुनिश्चित करना।

नगर निगम के निर्देशों के अनुसार, ऐसे आयोजनों के बाद उत्पन्न कूड़े के निस्तारण के लिए प्रति दिन 1500 रुपये का यूजर चार्ज देना होगा। यह व्यवस्था केवल निजी आयोजनों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि साप्ताहिक हाट बाजार और चौपाटी जैसे अस्थायी बाजारों पर भी समान रूप से लागू होगी।

निगम अधिकारियों के मुताबिक, हल्द्वानी–काठगोदाम क्षेत्र में वर्ष 2022 से घरेलू और व्यावसायिक इकाइयों से यूजर चार्ज वसूली की व्यवस्था लागू है। इसमें किराएदार, दुकानदार, होटल, बैंक्वेट हॉल, सरकारी कार्यालय, स्कूल और साप्ताहिक बाजार शामिल हैं। शुल्क संग्रह और कूड़ा प्रबंधन की जिम्मेदारी के लिए ‘बैणी सेना’ का गठन किया गया था, ताकि व्यवस्था नियमित और पारदर्शी बनी रहे।

हालांकि, निगम के संज्ञान में आया है कि कई बैंक्वेट हॉल, होटल और बाजार संचालक कचरा निस्तारण शुल्क जमा नहीं कर रहे हैं। इससे न केवल राजस्व पर असर पड़ रहा है, बल्कि सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने जवाबदेही तय करने का निर्णय लिया है।

नगर आयुक्त पारितोष वर्मा ने स्पष्ट किया है कि यदि साप्ताहिक बाजारों में दुकानदार यूजर चार्ज नहीं देते, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होगी। इसी प्रकार, किराएदार द्वारा शुल्क न चुकाने की स्थिति में मकान मालिक उत्तरदायी माना जाएगा। बैणी सेना सीधे मकान मालिक से मासिक वसूली करेगी। नगर निगम का कहना है कि यह कदम किसी पर अतिरिक्त बोझ डालने के लिए नहीं, बल्कि शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए उठाया गया है।
यह भी पढ़ें- Haldwani Ramnagar Nainital SDM transfer: हल्द्वानी रामनगर को मिले नए उपजिलाधिकारी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top