Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Uttarakhand Rajeev jha died due to Navy Glider Crash in kochi kerala

भारतीय नौसेना का ग्लाइडर हुआ क्रेश, उत्तराखण्ड के लेफ्टिनेंट राजीव सहित दो अधिकारी शहीद

भारतीय नौसेना का ग्लाइडर (Navy Glider) आईएनएस गरूड़ हुआ दुर्घटना का शिकार, उत्तराखण्ड के लेफ्टिनेंट राजीव झा सहित नौसेना के दो अधिकारी शहीद..

केरल के कोच्चि से उत्तराखंड सहित पूरे देश के लिए दुखद खबर आ रही है जहां रविवार सुबह एक ग्लाइडर (Navy Glider) आईएनएस गरूड़ के दुर्घटनाग्रस्त होने से नौसेना के दो अधिकारी शहीद हो गए। शहीद अधिकारियों की पहचान लेफ्टिनेंट राजीव झा (Rajeev jha ) और पेटी अधिकारी सुनील कुमार के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शहीद लेफ्टिनेंट राजीव झा राज्य के देहरादून जिले के रहने वाले थे जबकि शहीद पेटी अधिकारी सुनील कुमार बिहार के रहने वाले हैं। इस दुखद खबर के मिलते ही जहां नौसेना के अधिकारियों में हड़कंप मच गया वहीं दोनों शहीदों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दक्षिणी नौसेना कमान ने इसके लिए जांच दल का गठन भी कर दिया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड के लेफ्टिनेंट कर्नल निलेश की जम्मू कश्मीर में निधन, परिजनों में मचा कोहराम

शहादत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम, शहीद राजीव छोड़ गए हैं अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को:-

प्राप्त जानकारी के अनुसार केरल के कोच्चि में रविवार सुबह करीब सवा सात बजे के आसपास नौसेना के एक ग्लाइडर आईएनएस गरुड़ के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार दो अधिकारी लेफ्टिनेंट राजीव झा और पेटी अधिकारी सुनील कुमार शहीद हो गए। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हादसा उस समय हुआ जब नौसेना के ये दोनों अफसर नियमित प्रशिक्षण के लिए ग्लाइडर आईएनएस गरुड़ से रवाना हुए थे। लेकिन जैसे ही उनका ग्लाइडर सैनिक अड्डे के करीब थोप्पुमडी पुल के पास पहुंचा तो एकाएक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही सैनिक अड्डे पर मौजूद नौसेना के अधिकारियों ने दोनों को आइएनएचएस संजीवनी में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक लेफ्टिनेंट राजीव झा राज्य के देहरादून जिले के रहने वाले थे। शहीद राजीव अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को रोते-बिलखते छोड़ गए हैं। राजीव की शहादत की खबर मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा के सुन्दर बोरा का हुआ आर्मी कैडेट कोर में चयन लेफ्टिनेंट बनकर करेंगे देश सेवा

लेख शेयर करे
Continue Reading
You may also like...

More in

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top