Connect with us
Uttarakhand kedarnath yatra 2026: 22 April door opening date announced
फोटो सोशल मीडिया kedarnath yatra 2026

Home / UTTARAKHAND NEWS / Kedarnath yatra 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, महाशिवरात्रि पर तिथि घोषित

UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग

Kedarnath yatra 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, महाशिवरात्रि पर तिथि घोषित

1 min read

Uttarakhand kedarnath yatra 2026: 22 April door opening date announced: महाशिवरात्रि पर बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का ऐलान, 22 अप्रैल से होंगे दर्शन

Uttarakhand kedarnath yatra 2026: 22 April door opening date announced: उत्तराखंड में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव के भक्तों की श्रद्धा और उमंग का माहौल दिखाई दे रहा है। इस खास दिन पर चारों धामों में से एक बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि और समय का ऐलान भी कर दिया गया है।

इस साल बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026, बुधवार सुबह 8 बजे वृष लग्न में भक्तों के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। यह घोषणा बाबा केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल, ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में मुख्य पुजारी टी गंगाधर लिंग द्वारा की गई। इस वर्ष टी गंगाधर लिंग को बाबा केदारनाथ धाम में मुख्य पुजारी के रूप में कार्यभार संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।

केदारनाथ धाम में कपाट खुलने की इस तिथि के ऐलान से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। आगामी चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां भी पूरी गति से चल रही हैं, और इस बार भी लाखों श्रद्धालु इस अवसर का लाभ उठाने के लिए बाबा केदारनाथ धाम की ओर रुख करेंगे।
यह भी पढ़ें- खुल ग‌ए बाबा केदारनाथ के कपाट, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा धाम, देखें वीडियो

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top