UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Khatima news today: खटीमा नशे की चंगुल में फंसे युवक ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी
1 min read
Uttarakhand Khatima news today: deepak singh bisht of pati champawat addiction of drugs suicide case udham singh nagar: खटीमा में दर्दनाक घटना: नशे की लत ने छीनी युवक की जिंदगी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Uttarakhand Khatima news today: deepak singh bisht of pati champawat addiction of drugs suicide case udham singh nagar: उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा से एक बेहद दुखद घटना एवं हृदयविदारक खबर सामने आ रही है, जहां नशे की गिरफ्त में आए एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। बताया गया है कि सोमवार दोपहर भूड़ महोलिया वार्ड नंबर 12 में 32 वर्षीय अविवाहित युवक दीपक सिंह बिष्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्मघाती कदम मानते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे दीपक घर के बाथरूम में गया और वहां खुद को धारदार ब्लेड से गंभीर रूप से घायल कर लिया। बताया जा रहा है कि अत्यधिक रक्तस्राव के कारण वह बाथरूम के बाहर गैलरी में गिर पड़ा। घर के भीतर चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।
परिजनों के अनुसार, दीपक ने सुबह भी खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय स्थिति संभल गई थी। परिवार को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद वह फिर ऐसा खौफनाक कदम उठा लेगा। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अपने माता-पिता व भाइयों के साथ रह रहा था। परिवार मूल रूप से चम्पावत जिले के विकासखंड पाटी क्षेत्र के जौलाड़ी गांव का निवासी बताया गया है। पिता पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं, और घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल सिंह रावत, कोतवाल विजेंद्र शाह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में युवक के नशे का आदी होने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें।
यह भी पढ़ें- Haridwar news live today: हरिद्वार में ऑटो से होटल तक ले जाकर किया कुकर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
