UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Lalkuan news live today: लालकुआं सगाई टूटने से आहत इंजीनियर ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी
1 min read
Uttarakhand lalkuan news live today: engineer vinay Prajapati suicide case nainital after engagement broken: धोखेबाज थी तू… मोबाइल फोन पर स्टेटस लगाकर इंजीनियर ने दे दी जान, सगाई टूटने से था परेशान….
Uttarakhand lalkuan news live today: engineer vinay Prajapati suicide case nainital after engagement broken: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से एक बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां लालकुआं शहर के वार्ड नंबर एक स्थित अंबेडकर नगर में सगाई टूटने के बाद मानसिक तनाव से जूझ रहे एक सर्वेयर इंजीनियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पहचान विनय प्रजापति के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ग्राम बख्शी पुरवा नेवी, तहसील नरैनी, जिला बांदा (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था। वह बीते एक वर्ष से अपने चचेरे भाई रविंद्र प्रजापति के साथ अंबेडकर नगर में किराये के मकान में रह रहा था। दोनों भाई एक निजी टेलीकॉम कंपनी में सर्वेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को विनय घर पर ही था। शाम करीब साढ़े पांच बजे रविंद्र जब काम से लौटकर घर पहुंचा तो भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका होने पर उसने पड़ोसियों और मकान मालिक को बुलाया तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में जब दरवाजा तोड़ा गया तो विनय का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालात को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। आवश्यक जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, विनय की शादी बांदा की एक युवती से तय हुई थी, लेकिन हाल के दिनों में दोनों के बीच मतभेद बढ़ गए थे। विवाद के चलते सगाई टूटने से वह गहरे मानसिक दबाव में चला गया था। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उसने अपने मोबाइल फोन पर सगाई टूटने से जुड़ा भावनात्मक स्टेटस भी लगाया था, जिससे उसकी मनःस्थिति का अंदाजा लगाया जा रहा है। बुधवार को अपने आखिरी स्टेटस में विनय ने लिखा था “धोखेबाज थी तू…” । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
यह भी पढ़ें- Pithoragarh nepal marriage bus accident: पिथौरागढ़ नेपाल बॉर्डर पर बरात की बस खाई में गिरी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
