UTTARAKHAND NEWS देहरादून
उत्तराखण्ड सरकार का बड़ा फैसला, 15 मार्च को होली का सार्वजनिक अवकाश घोषित uttarakhand holi holiday
1 min read
uttarakhand holi holiday 2025: जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उत्तराखण्ड सरकार का बड़ा फैसला, 15 मार्च को होली का सार्वजनिक अवकाश घोषित….
uttarakhand holi holiday 2025: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां उत्तराखंड शासन ने कल शनिवार यानी 15 मार्च को समूचे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। जी हां…उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेशवासियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के उपरांत उत्तराखण्ड शासन ने राज्य के अधीन समस्त शासकीय/अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों/विद्यालयों में दिनांक 15 मार्च 2025 (शनिवार) को पर्वतीय होली के अवसर पर एक दिवसीय सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। आपको बता दें कि यह सार्वजनिक अवकाश प्रदेश के सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं विद्यालयों में लागू रहेगा, हालांकि, यह अवकाश बैंकों, कोषागारों एवं उप कोषागारों पर लागू नहीं होगा।
यह भी पढ़ें- CBSE का होली गिफ्ट 15 मार्च को हिंदी की परीक्षा ना दे पाने वालों को मिलेगा दूसरा मौका uttarakhand
uttarakhand public holiday 2025: आपको बता दें कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तराखंड में होली छलड़ी दो दिन मनाई जा रही है। मैदानी क्षेत्रों के साथ ही गढ़वाल मंडल के अधिकांश हिस्सों में जहां रंगों का त्यौहार होली शुक्रवार 14 मार्च को मनाई गई वहीं कुमाऊं मंडल में कल शनिवार को छलड़ी मनाई जाएगी। जिसके लिए नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले के जिलाधिकारियों ने स्थानीय अवकाश भी घोषित किया था। अब उत्तराखंड शासन द्वारा पूरे प्रदेश में 15 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इस दौरान राज्य में संचालित समस्त सरकारी अर्धसरकारी कार्यालय, शासकीय अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय बंद रहेंगे हालांकि इस दौरान बैंक कोषागार एवं उपकोषागार खुले रहेंगे। गौरतलब है कि उत्तराखंड शासन द्वारा पूर्व में 13 एवं 14 मार्च को होली का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: उत्तराखंड के दो जिलों में 15 मार्च को होली का अवकाश घोषित…
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
