Connect with us
alt="Leopard attack on women in Nainital uttarakhand"

LEOPARD IN UTTARAKHAND

उत्तराखण्ड : गांव के भूमियादेव मंदिर जाती महिला को तेंदुए ने उतारा मौत के घाट

Leopard Attack In Nainital: बेटे ने किया पथराव और फिर किया चिल्लाना शुरू लेकिन तब तक तेंदुआ उतार चुका था महिला को मौत के घाट

उत्तराखण्ड में तेंदुए का आंतक लगातार बढता ही जा रहा है, पर्वतीय क्षेत्रों में तेंदुए को लेकर लोगों में बेहद दहशत का माहौल हो चुका है। अभी तक पहाड़ों में इस खुखांर तेंदुए ने ना जाने कितनी महिलाओं और बच्चों को अपना शिकार बनाया है। अभी एक ऐसी ही खबर राज्य के नैनीताल जिले से है। बता दें की बीते मंगलवार को हल्द्वानी के सोनकोट रानीबाग में एक मंदिर जाती महिला को तेंदुए (Leopard Attack In Nainital)  ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। महिला के साथ उसका बेटा भी था जिसने तेंदुए पर तुरंत पथराव करना शुरू कर दिया। लेकिन तेंदुए महिला को मौत के घाट उतार चुका था। इस मामले को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष गौनी ने घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। इसके साथ ही काठगोदाम थाने के उपनिरीक्षक दान सिंह मेहता और वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें– उत्तराखण्ड में होने जा रहा है रोडवेज बसों का संचालन पहले चलाई जाएंगी 50 बसे

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के अंतर्गत रानीबाग में बीते मंगलवार को पूरन सिंह अनेरिया की पत्नी भगवती देवी मंगलवार सुबह करीब दस बजे भूमियादेव प्राचीन मंदिर जा रही थीं। महिला घर से करीब 40 मीटर दूर पहुंची ही थी की पहले से घात लगाकर बैठे तेंदुए ने सीधे महिला की गर्दन पर हमला कर दिया। बेटे नवीन ने मां को तेंदुए के चंगुल से बचाने के लिए पथराव के साथ ही जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। जिससे गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। महिला के शव को वहीं छोड़ तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। जानकारी मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चलें की घटना के बाद वन विभाग की टीम ने नरभक्षी तेंदुए को पकड़ने के लिए नजदीकी जंगल में पिंजड़ा भी लगा दिया है।

More in LEOPARD IN UTTARAKHAND

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!