UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand live in relationship: देहरादून में लिव इन के दौरान छात्रा की डिलीवरी गई जिंदगी
1 min read
Uttarakhand live in relationship: लिव इन में रह रही बीसीए की छात्रा की प्रीमेच्योर डिलीवरी के बाद गई जिंदगी..
Uttarakhand live in relationship Dehradun BCA Student lost Life premature delivery: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर लिव इन रिलेशनशिप में रह रही छात्रा ने नवजात शिशु को जन्म दिया। जिसके बाद छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand live in UCC news: उत्तराखण्ड UCC में बड़ा बदलाव, बदले लिव इन नियम
प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के खटीमा की रहने वाली एक युवती राजधानी देहरादून के सुभाषनगर स्थित विश्वविद्यालय से बीसीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। इतना ही नहीं बल्कि वह यहां पर अपने प्रेमी मनीष के साथ लिवइन में रह रही थी। मनीष ने भी इसी यूनिवर्सिटी से बीएससी न्यूट्रिशन साइंस की पढ़ाई की है। युवती ने कुछ दिन पहले 8 महीने के गर्भ पर बच्चे को जन्म दिया था जिसकी सिजेरियन प्रीमेच्योर डिलीवरी हुई थी। नवजात शिशु को डिलीवरी के बाद आईसीयू में रखा गया।
परिजनो को नही थी खबर लिव इन मे रह रहे बच्चे ( dehradun news today)
बताया जा रहा है कि युवती डिलीवरी के बाद अपने प्रेमी के साथ ही रह रही थी ,हालांकि बीते रविवार को उसकी स्थिति ज्यादा बिगड़ गई जिस पर प्रेमी उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। जांच के बाद डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बीते सोमवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी मे शव का पंचनामा भरकर परिजनों को घटना की जानकारी दी । इसके बाद बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिजन खटीमा से देहरादून पहुंचे जिन्हें पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव सौंपा गया। जानकारी में पता चला है कि लिव इन में रह रहे युवक और युवती ने UCC पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया हुआ है। इसके साथ ही दोनों ने अपने परिजनों को भी एक दूसरे के साथ रहने की जानकारी नहीं दी हुई थी।
