Connect with us
Uttarakhand marriage news: bride arrived wedding 5 brothers grooms home Chakrata Jojoda marriage dehradun marriage viral video uttarakhand breaking news today
Image : social media ( Uttarakhand marriage news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand marriage news: चकराता बारात लेकर पहुंची दुल्हन एक ही मंडप में हुई 5 भाईयों की शादी

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand marriage news: चकराता बारात लेकर पहुंची दुल्हन एक ही मंडप में हुई 5 भाईयों की शादी

1 min read

Uttarakhand marriage news  : एक ही मंडप में पांच भाई बंधे विवाह के बंधन में, बारात लेकर दूल्हो के घर पहुंची दुल्हने, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल..

Uttarakhand marriage news: bride arrived wedding 5 brothers grooms home Chakrata Jojoda marriage dehradun marriage viral video uttarakhand breaking news today  : उत्तराखंड अपनी धार्मिक संस्कृति के लिए पूरे विश्वभर में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है, इसके साथ ही विवाह जैसी विशेष परंपराओं में गढ़वाल ,कुमाऊं, जौनसार समेत अन्य जगहों पर विवाह में विभिन्न तरह की महत्वपूर्ण अनोखी रस्में निभाई जाती है, जो शादी जैसे विशेष पल को और अधिक खूबसूरत बनाती है।

ऐसी ही कुछ खबर देहरादून के चकराता से सामने आ रही है, जहां पर एक अनोखा और आकर्षक विवाह समारोह संपन्न हुआ है। दरअसल चकराता में एक ही परिवार के पांच भाइयों का विवाह एक साथ एक ही दिन ,एक ही मंडप में संपन्न हुआ है ,जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

यह भी पढ़े :Dehradun crime news: देहरादून पुलिस का एनकाउंटर एक बदमाश ढेर थाना प्रभारी घायल

बता दें देहरादून जिले के चकराता तहसील क्षेत्र के खरासी गांव मे एक आकर्षक विवाह समारोह देखने को मिला है। दरअसल बीते बुधवार को परिवार के पांच भाइयों नरेंद्र प्रदीप ,प्रीतम, अमित ,राहुल का विवाह पारंपरिक जौनसारी रीति रिवाज जोजोडा के अनुसार संपन्न हुआ। इस विवाह की खास बात यह रही कि एक ही मंडप पर एक ही दिन 5 भाइयों ने विवाह की रस्में एक साथ निभाई। इतना ही नहीं बल्कि जौनसारी परंपरा के अनुसार पांचो दुल्हने स्वयं बारात लेकर दूल्हों के घर पहुंची।

एक साथ मंडप में बैठे पांच भाई ( dehradun chakrata news)

बताते चले नरेंद्र का विवाह हय्यो निवासी अन्नु के साथ, प्रदीप का विवाह जोगियों निवासी निक्की, प्रीतम का विवाह हय्यो निवासी पुनीता से हुआ जबकि अमित ने गोरछा निवासी निर्मला के साथ सात फेरे लिए वहीं राहुल का विवाह जोगियों निवासी आंचल के साथ हुआ। आज गुरुवार को परिवार की बेटी प्रियंका का विवाह मरलऊ निवासी रणवीर सिंह के साथ होना है। बताते चले पांचो भाइयों के विवाह का खास पल सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।

यह भी पढ़े :उत्तराखण्ड की अनोखी जोजोड़ा शादी दुल्हे मनोज चौहान के घर बरात लेकर पहुंची दुल्हन कविता

अनोखी जौनसारी परंपरा (Uttarakhand marriage news) 

बताते चले पांचो भाइयों के एक साथ मंडप में बैठने का यादगार पल सिर्फ उनके लिए ही खास नहीं है, बल्कि यह परंपरा क्षेत्र में संयुक्त परिवार की एकता सम्मान और सामंजस्य का प्रतीक मानी जाती है, जो स्थानीय संस्कृति की झलक पेश करती है। इस अनोखे नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हुए।

जोजोड़ा विवाह है खास (jojoda vivah news) 

जोजोड़ा विवाह उत्तराखंड के जौनसार-बावर और रवाईं क्षेत्र की एक बहुत पुरानी और अनूठी विवाह परंपरा है। इस विवाह की खासियत यह है कि यहाँ पर मुख्य रस्में दूल्हे के बजाय दुल्हन पक्ष द्वारा निभाई जाती हैं। इतना ही नही बल्कि जोजोड़ा में दुल्हन सज-धजकर अपने बारातियों (जिसे ‘जोजोडिये’ कहा जाता है) के साथ दूल्हे के घर बारात लेकर जाती है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top