Connect with us
Uttarakhand Ration Card without E-KYC cancel haldwani Nainital free ration
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand Ration Card E-KYC)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand ration card: उत्तराखण्ड में 10000 राशनकार्ड निरस्त नहीं मिलेगा फ्री राशन

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Uttarakhand ration card: उत्तराखण्ड में 10000 राशनकार्ड निरस्त नहीं मिलेगा फ्री राशन

1 min read

Uttarakhand Ration Card E-KYC: उत्तराखंड में 10,000 राशन कार्ड हुए निरस्त, कहीं आपका कार्ड भी तो नहीं शामिल..

Uttarakhand Ration Card without E-KYC cancel haldwani Nainital free ration: उत्तराखंड के समस्त राशन कार्ड धारकों के लिए एक झटके की खाद्य विभाग की ओर से सामने आ रही है कि ई – केवाईसी ना कराने वाले उपभोक्ताओं का राशन कार्ड निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जी हाँ दरअसल नैनीताल जिले के हल्द्वानी मे ई – केवाईसी न कराने पर 10, 000 राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं इतना ही नहीं बल्कि राशन कार्ड धारकों को दुकानों से निशुल्क राशन मिलना ही बंद हो गया है।

यह भी पढ़े :uttarakhand ration card news: उत्तराखंड राशन कार्ड धारक ध्यान दें, नए नियम होंगे लागू

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार की ओर से दिए जाने वाले राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत नागरिकों को राशन कार्ड के जरिए सस्ता और निशुल्क राशन दिया जाता है। हालांकि सरकार की ओर से राशन कार्डों की ई केवाईसी 1 साल पहले से ही अनिवार्य कर दी गई थी जिसके तहत उपभोक्ताओं को सस्ता गल्ला डीलर्स और खाद्य विभाग की टीम लगातार ई केवाईसी करने की अपील कर रही थी लेकिन बावजूद इसके कई सारे लाभार्थी राशन कार्ड की ई केवाईसी नहीं कर रहे थे। इसी बीच हल्द्वानी क्षेत्रीय खाद्य विभाग की ओर से लाभार्थियों के राशन कार्ड सॉफ्टवेयर से डिलीट कर दिए गए हैं जिसके कारण सस्ता गल्ला दुकानों से लाभार्थियों को राशन बंटना बंद हो गया है।

ई – केवाईसी के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे उपभोक्ता

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्राथमिक परिवार सफेद कार्ड और अंत्योदय योजना गुलाबी कार्ड में गेहूं तथा चावल निशुल्क दिया जाता है इसके साथ ही नमक ₹8 किलो मिलता है। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी दिव्या पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि 10,000 राशन कार्ड ( हल्द्वानी, हल्दुचौड़ और लालकुआं मे) निरस्त करने के बाद अब प्रतिदिन 30 से 40 लोग ई केवाईसी करने के लिए रामपुर रोड स्थित कार्यालय पहुंच रहे हैं। बताते चले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता के कारण प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो लगे नमक और दाल के पैकेट वितरण करने पर रोक लगाई गई थी वहीं नए राशन कार्ड बनना भी बंद हो गए थे जिन्हें फिर से सुचारु करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top