Connect with us
Uttarakhand 13 womens get tilu Rauteli including singer hema negi karasi 33 Anganwadi workers also received award 2025
Image : social media ( Uttarakhand tilu Rauteli award 2025)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand tilu Rauteli Anganwadi Award 2025: 46 महिलाओं को तीलू रौतेली आंगनबाड़ी पुरस्कार

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand tilu Rauteli Anganwadi Award 2025: 46 महिलाओं को तीलू रौतेली आंगनबाड़ी पुरस्कार

1 min read

Uttarakhand tilu Rauteli award 2025  : लोक गायिका हेमा नेगी करासी समेत 13 महिलाएं होंगी तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित..

Uttarakhand 13 womens get tilu Rauteli including singer hema negi karasi 33 Anganwadi workers also received award 2025  : उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व किशोरियों को हर साल तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष 2024 25 का तीलू रौतेली पुरस्कार लोक गायिका हेमा नेगी करासी समेत 13 महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही 33 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान से नवाजा जाएगा।

यह भी पढ़े :Tilu Rauteli award 2023: मानसी नेगी और गरिमा जोशी समेत 13 बेटियों को मिला तिलू रौतेली पुरस्कार

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आगामी 4 सितंबर को देहरादून सर्वे चौक स्थित आईआईटीडी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड की 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से नवाजा जाएगा। जिसमे रुद्रप्रयाग से लोकगायिका हेमा नेगी करासी, अल्मोड़ा से मीना उपाध्याय, बागेश्वर के अलिशा मनराल, चमोली के सुरभि, चंपावत से अनामिका बिष्ट, देहरादून से शिवानी गुप्ता, हरिद्वार से रूमा देवी, नैनीताल से नैना, पौड़ी से रोशमा देवी, पिथौरागढ़ से रेखा भट्ट, उत्तरकाशी से विजयी लक्ष्मी जोशी,टिहरी से साक्षी चौहान, ऊधमसिंह नगर से रेखा शामिल हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी होंगी सम्मानित

विभाग की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया। इसमें अल्मोड़ा से सुनीता देवी, सुनीता, सोनी फर्त्याल, बागेश्वर से मुन्नी रावत, चमोली से शोभा देवी, सरोजनी देवी, चंपावत से दीपा पांडेदेहरादून से पिंकी भट्ट, उर्मिला तोमर, नंदिनी, हरिद्वार से वंदना सैनी, इंदु, ललिता सहगल, सोनिया शर्मा, नैनीताल से नीता आर्या, कंचन तिवारी, सीमा कुमारी, पौड़ी से उषा बिष्ट, गंगोत्री, हेमा जैन, पुष्पा देवी, वंदना, पिथौरागढ़ से विमला रावल, जानकी भंडारी, रुद्रप्रयाग से सुनीता भट्ट, टिहरी से ज्योति सजवाण, बागेश्वरी, ममता राणा, ऊधमसिंह नगर से साइमा इकबाल, अनिता कटारिया, मीना नगडाली, उत्तरकाशी से सुनीता भट्ट, मंजू पंवार को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top