Connect with us
587 nursing officer bharti vacancy recruitment for medical College 2025 application process last date uttarakhand latest news live today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand nursing officer bharti 2025)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand nursing officer bharti: उत्तराखण्ड नर्सिंग अधिकारी 587 पदों पर निकली भर्ती

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand nursing officer bharti: उत्तराखण्ड नर्सिंग अधिकारी 587 पदों पर निकली भर्ती

1 min read

Uttarakhand nursing officer bharti 2025: मेडिकल कॉलेज को मिलेंगे 587 नए नर्सिंग अधिकारी, 27 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन होंगे शुरू...

587 nursing officer bharti vacancy recruitment for medical College 2025 application process last date uttarakhand latest news live today: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से एक राहत की खबर समाने आ रही है, जहां पर राजकीय मेडिकल कॉलेज को 587 नए नर्सिंग अधिकारी मिलने जा रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि इन पदों पर 27 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। बताते चलें मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग अधिकारी मिलने से मरीजों को कुछ हद तक राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Nursing officer recruitment 2024: उत्तराखंड नर्सिंग अधिकारी के 1455 पदों पर निकली भर्ती.

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर नर्सिंग अधिकारियों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के तहत 27 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जाएंगे जिसकी अंतिम तिथि 17 दिसंबर रखी गई है। जिस पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत का कहना है कि सरकार आम लोगों को उच्च गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए न सिर्फ आधुनिक चिकित्सा संसाधन उपलब्ध करा रही है बल्कि कई पदों को भी भर रही है। गौर हो बीते एक सप्ताह के भीतर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत 287 चिकित्सकों और 180 एएनएम के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई।

मेडिकल कॉलेज मे भरे जाएंगे 587 नर्सिंग अधिकारी ( Uttarakhand nursing Officer Medical College)

सोमवार को चयन बोर्ड ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग अधिकारियों के 287 खाली पदों की विज्ञप्ति जारी कर दी है। जिसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार और पिथौरागढ़ में 480 पद व बैकलॉग के 107 पद शामिल है। भर्ती में नर्सिंग अधिकारी महिला डिप्लोमाधारक के लिए 336 पर निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा नर्सिंग अधिकारी महिला डिग्री धारक के लिए 144 पद, नर्सिंग अधिकारी पुलिस डिप्लोमाधारक 75 व नर्सिंग अधिकारी पुरुष डिप्लोमाधारक के लिए 32 पद रखे गए है।

चयन बोर्ड की वेबसाइट : www.ukmssb.org

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top