Connect with us
Uttarakhand news: Abhishek Dasila air force flying Officer Pithoragarh didihat area
Image : Devbhoomi darshan ( Abhishek Dasila flying Officer)

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: पिथौरागढ़ के अभिषेक डसीला बने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर..

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

बधाई: पिथौरागढ़ के अभिषेक डसीला बने भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर..

1 min read

Abhishek Dasila flying Officer : पिथौरागढ़ के अभिषेक डसीला भारतीय वायु सेना में बने  फ्लाइंग ऑफिसर, अपने सपनो की भरेंगे ऊँची उड़ान...

Abhishek Dasila air force flying Officer Pithoragarh      : सीमांत ज़िले पिथौरागढ़ के डीडीहाट क्षेत्र स्थित काड़े के बरला ग्रामसभा के युवा अभिषेक डसीला ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि परिश्रम और संकल्प से कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है। अभिषेक डसीला ने हैदराबाद स्थित वायु सेना अकादमी से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने का गौरव प्राप्त किया है।

यह भी पढ़े :हल्द्वानी की प्रज्ञा पंत बनी भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बढ़ाया प्रदेश का मान…

एक वर्ष पूर्व वायु सेना में चयनित हुए अभिषेक ने कठिन प्रशिक्षण के सभी चरणों को पार करते हुए यह मुकाम हासिल किया। हाल ही में आयोजित पासिंग आउट परेड में उन्हें ‘फ्लाइंग ऑफिसर’ के पद से सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर उनके पिता श्री रवि डसीला एवं माता भी समारोह में उपस्थित रहे और बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व जताया।

अभिषेक की इस सफलता पर न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। क्षेत्र के समाजसेवी पंकज सिंह ने कहा कि “अभिषेक की यह उपलब्धि युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। सीमांत गांव से निकलकर भारतीय वायु सेना तक का सफर आसान नहीं होता, यह अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास का परिणाम है।”

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top