Connect with us
After CM Dhami reprimand, Khatima Majhola NH national highway improvement work started uttarakhand latest news today
Image : social media ( Khatima Majhola NH News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Khatima news: CM धामी की फटकार के बाद खटीमा मझोला NH सुधारीकरण कार्य शुरू

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Khatima news: CM धामी की फटकार के बाद खटीमा मझोला NH सुधारीकरण कार्य शुरू

1 min read

Khatima Majhola NH News : खटीमा मझोला राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिड़ी सियासत पर लगा विराम, CM पुष्कर सिंह धामी की फटकार के बाद NH मार्ग सुधारीकरण कार्य शुरू.. 

After CM Dhami reprimand, Khatima Majhola NH national highway improvement work started uttarakhand latest news today  : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है ,जहां पर खटीमा मझोला राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर स्थिति लगातार कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासत का विषय रही। हालांकि लंबे समय बाद भी मार्ग की स्थिति मे कोई सुधार नहीं किया गया जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन इस बीच बीते दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्र राजमार्ग की जर्जर हालत देखकर अधिकारियों को फटकार लगाई व मार्ग सुधारीकरण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बदहाल मार्ग की स्थिति में सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़े :दिल्ली से घूमने आए थे उत्तराखण्ड लेकिन भटक गए पहाड़ के जंगलो में रास्ता, फिर करना पड़ा रेस्क्यू

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उधम सिंह नगर जिले के खटीमा दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खटीमा मझोला राष्ट्रीय राजमार्ग का शाम के समय स्थलीय निरीक्षण किया। राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर स्थिति को देखकर वो बेहद नाराज हुए और उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। इतना ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री ने खटीमा मझोला राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत और सुधारीकरण के कार्य गुणवत्तापूर्ण सामग्री के साथ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के फटकार लगाते ही मार्ग की मरम्मत का कार्य हुआ शुरू ( Cm pushkar singh dhami khatima) 

मुख्यमंत्री ने अति शीघ्र रोड निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए ताकि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री की फटकार के अगले दिन ही NH द्वारा निर्माण संस्था के माध्यम से सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया। इससे पहले सड़क निर्माण का टेंडर होने के उपरांत भी सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया था जिसके चलते कई सालों तक खटीमा मझोला राष्ट्रीय राजमार्ग 12 से 13 किलोमीटर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त था। इतना ही नहीं बल्कि इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे धूल के गुबार सड़क लोगो के लिए मुसीबत बन रहे थे जिससे आए दिन दुर्घटनाएं घटित होती थी।

हरियाणा की कंपनी लगी कार्य में ( reprimand, Khatima Majhola NH khatima news update) 

बताते चलें एसकेएस निर्माण वाणिज्य प्राइवेट लिमिटेड कंपनी हरियाणा के साइट इंजीनियरिंग भुवन गहतोड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि खटीमा मझोला राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रथम चरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसके कार्य के लिए मिलिंग मशीन लगी हुई है जिससे स्क्रेपिंग का कार्य चल रहा है। वहीं दूसरे चरण में मझोला से चारुबेटा तक 9 किलोमीटर डब्ल्यूएमएस का कार्य किया जाएगा। इसके उपरांत मझोला से खटीमा तक 13 किलोमीटर सड़क का डीबीएम होगा जिसके ऊपर बीसी किया जाएगा।

चार-पांच महीने के भीतर कार्य होगा पूरा ( khatima breaking news) 

लगभग चार-पांच महीने में रोड निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। जिससे बहुत जल्द जर्जर मार्ग की हालत में सुधार होगा। गौर हो खटीमा मझोला राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल हालत भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासत का केंद्र बन चुकी थी, जहां पर सड़क निर्माण न होने से कांग्रेस लगातार सत्ता पक्ष पर धावा बोल रही थी वहीं अब लम्बे समय बाद आखिरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कड़े निर्देशों के बाद सियासत पर विराम लग गया है वही खटीमा की सड़क का कार्य जोर पकड़ चुका है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top