Connect with us
Uttarakhand news: Almora Aditi France internship Devbhoomi Darshan uttarakhand news
Image : social media ( Almora Aditi France internship)

Home / UTTARAKHAND NEWS / बधाई: अल्मोड़ा की अदिति का फ्रांस में इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए चयन…

UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा

बधाई: अल्मोड़ा की अदिति का फ्रांस में इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए चयन…

1 min read

Almora Aditi France internship : अल्मोड़ा की अदिति कुमार का फ्रांस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए हुआ चयन, बढ़ाया परिजनों का मान..             Almora Aditi France internship : उत्तराखंड की बेटियों की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है यहाँ की बेटियां आज राजनीति, शिक्षा खेल समेत अन्य विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत और सफलता के दम पर उच्च मुकाम हासिल कर रही है जो पूरे प्रदेश के लिए बेहद गर्व की बात है। इतना ही नहीं बल्कि यहां की कई सारी बेटियां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी सफलता के झण्डे गाढ रही हैं। हम आए दिन आपको ऐसी ही होनहार बेटियों से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने किसी विशेष क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की हो। आज हम आपको अल्मोड़ा जिले की अदिति कुमार से रूबरू करवाने वाले हैं जिनका चयन फ्रांस में इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए हुआ है।

यह भी पढ़े : बधाई: हल्द्वानी के अंकित जोशी ने उत्तीर्ण की एम्स परीक्षा बढ़ाया परिजनों का मान

बता दें अल्मोड़ा जिले के ओढखोला निवासी अदिति कुमार का चयन फ्रांस में इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए हुआ है। दरअसल अदिति अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लमगड़ा मे व्यायाम की सहायक अध्यापिका के रूप में कार्यरत है जो विनोद कुमार की सुपुत्री हैं। अदिति का गोविंद बल्लभ पंतनगर विश्वविद्यालय से कृषि खाद्य और कृषि विज्ञान में फ्रांसीसी भारतीय आदान-प्रदान विकास प्रोग्राम के तहत चयन हुआ है। वर्तमान में अदिति कुमार गोविंद बल्लभ पंतनगर विश्वविद्यालय में बीटेक बायोटेक चतुर्थ वर्ष में अध्यनरत है। जो 9 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक फ्रांस के औरलैक शहर में कृषि खाद्य और कृषि विज्ञान में अध्ययन करेंगी । अदिति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों समेत समस्त परिजनों को दिया है। अदिति की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हे लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है । वहीं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बरकरार है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top