Connect with us
Uttarakhand news: almora tendua attack on janan singh bhandar gaon bagwalipokhar area by leopard
Image : social media ( Almora Tendua Attack Bagwalipokhar)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Almora News: अल्मोड़ा के भंडरगाव में छुट्टियों में घर आए हुए व्यक्ति पर कर दिया तेंदुए ने हमला…

UTTARAKHAND NEWS अल्मोड़ा

Almora News: अल्मोड़ा के भंडरगाव में छुट्टियों में घर आए हुए व्यक्ति पर कर दिया तेंदुए ने हमला…

1 min read

Almora Tendua Attack Bagwalipokhar :  छुट्टियों पर घर आए व्यक्ति पर तेंदुए ने किया हमला, झाड़ियों में घायल अवस्था मे मिले....                                 Almora Tendua Attack Bagwalipokhar :  उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आदमखोर गुलदार तेंदुओं समेत अन्य जंगली जानवरों का खतरा लगातार बरकरार है जिसके चलते आए दिन जंगली जानवर किसी न किसी को अपने घातक हमले से घायल कर रहे हैं। ऐसी ही कुछ खबर अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां पर छुट्टियों में घर आए व्यक्ति को आदमखोर तेंदुए ने अपने घातक हमले से गंभीर रूप से घायल किया है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :Almora leopard attack news today: अल्मोड़ा कालोनी में घुसकर तेंदुए ने किया 2 कुत्तों का शिकार

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के बग्वालीपोखर क्षेत्र के अंतर्गत पडने वाले भंडरगांव के निवासी 58 वर्षीय जमन सिंह पुत्र आन सिंह सुबह करीब 6  बजे सैर सपाटे पर निकले थे तभी इस दौरान उन पर घात लगाए तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। काफी वक्त गुजर जाने के बाद जब जमन सिंह वापस घर नहीं लौटे तो चिंतित परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस प्रशासन को दी। तभी पुलिस प्रशासन की टीम और परिजन समेत ग्रामीणों ने उन्हें करीब चार घंटे तक खोजा जिसके बाद जमन सिंह घायल अवस्था में बग्वाली पोखर कफड़ा मोटरमार्ग के पास गंभीर स्थिति में पड़े मिले। जहां से उन्हें रानीखेत अस्पताल भेजा गया इसके बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी रेफर किया। वहीं वन विभाग की टीम ने प्रभावित परिवार को ₹10000 की सहायता प्रदान की है। जानकारी के मुताबिक जमन सिंह दिल्ली की एक निजी संस्था में नौकरी करते हैं जो अपनी छुट्टियां बिताने के लिए इन दिनों घर आए थे। तेंदुए के हमले के बाद से पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top