UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand Anganwadi news: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रिटायरमेंट पर मिलेंगे 1 लाख
1 min read
Uttarakhand anganwadi workers news get minimum 1 lacs rupees on her retirement: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक फैसला: सेवानिवृत्ति पर अब न्यूनतम एक लाख रुपये, कई योजनाओं पर सरकार के बड़े निर्देश
Uttarakhand anganwadi workers news get minimum 1 lacs rupees on her retirement: उत्तराखण्ड में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्री के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेवानिवृत्त पर न्यूनतम सहायता राशि मिलेगी। दरअसल बीते सोमवार को देहरादून सचिवालय में आयोजित महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नए वित्तीय वर्ष से सेवानिवृत्त होने वाली आंगनबाड़ी सेविकाओं को कम से कम एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाए। बताया गया है कि यह व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी। अर्थात अप्रैल 2026 के बाद सेवानिवृत्त होने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
रिटायरमेंट सहायता में बड़ा इजाफा uttarakhand anganwadi retirement news
आपको बता दें कि अब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति के समय 35 से 40 हजार रुपये की सीमित राशि ही मिल पाती थी। इस रकम को बढ़ाने को लेकर विभाग लंबे समय से प्रयास कर रहा था। इस संबंध में मंत्री रेखा आर्य ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस योजना के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं से 300 रुपये प्रतिमाह अंशदान का प्रावधान रखा गया था, जिस पर उनकी सहमति जरूरी थी। आंगनबाड़ी संगठनों की स्वीकृति मिलने के बाद अब इस फैसले को अंतिम रूप दे दिया गया है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand anganwadi news: उत्तराखण्ड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का बढ़ सकता है मानदेय
आंगनबाड़ी सेविकाओं के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पदोन्नति से जुड़े लंबे समय से लंबित मुद्दे पर भी बैठक में निर्णय लिया गया। मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी से सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। वर्तमान में इस श्रेणी में 88 पद रिक्त हैं, जिनके लिए एक सप्ताह के भीतर विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand anganwadi: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए खुशखबरी, रिटायरमेंट पर मिलेंगे 4 लाख
एकल महिला स्वरोजगार योजना में तेजी uttarakhand single woman self-employment scheme
आपको बताते चलें कि इस बैठक में एकल महिला स्वरोजगार योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने जानकारी दी कि अब तक छह जिलों से प्राप्त 504 आवेदनों को मंजूरी दी जा चुकी है। इन सभी स्वीकृत लाभार्थियों को जनवरी के पहले सप्ताह में आर्थिक सहायता जारी कर दी जाएगी। शेष जिलों से आए प्रस्तावों पर भी प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अब बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बिना नहीं मिलेगा आंगनबाड़ी से मुफ्त राशन TRH
नंदा गौरा योजना में रिकॉर्ड आवेदन Uttarakhand nanda gaura yojana last date 2025
बैठक में नंदा गौरा योजना को लेकर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष अब तक 45 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है। मंत्री ने बताया कि योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर तय है और अभी और आवेदन आने की संभावना है। उन्होंने निर्देश दिए कि 15 जनवरी से पात्र लाभार्थियों के खातों में धनराशि भेजी जाए।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news: उत्तराखंड आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा मिलेगा अब स्मार्टफोन…
वृद्ध महिलाओं के लिए नई योजना की तैयारी uttarakhand old woman welfare scheme
इसके साथ ही उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाली वृद्ध महिलाओं को सामाजिक, भावनात्मक और आर्थिक सहयोग देने के उद्देश्य से एक नई योजना पर भी विचार किया गया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना को अगले वर्ष शुरू किया जाए। इसके लिए प्रारंभिक रूप से 8 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है।
यह भी पढ़ें- अजब गजब: उत्तराखंड में बेरोजगारी का आलम B.tech और B.ED धारक बनी आंगनबाड़ी सहायिका
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
