Connect with us
Anushka Arya under19 cricket Chamoli Uttarakhand
क्रिकेटर अनुष्का आर्या, फोटो - सोशल मीडिया

Home / चमोली / बधाई: चमोली की अनुष्का आर्य ने उत्तराखंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम में बनाई जगह…….

चमोली स्पोर्ट्स/ क्रिकेट

बधाई: चमोली की अनुष्का आर्य ने उत्तराखंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम में बनाई जगह…….

1 min read

Anushka Arya  cricket Team Uttarakhand: रॉयल क्रिकेट क्लब आदिबद्री की अनुष्का आर्य का उत्तराखंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ चयन………

Anushka Arya cricket Team Uttarakhand:
उत्तराखंड की प्रतिभाशाली बेटियां वर्तमान समय मे खेल क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन से अपने क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश का मान बढ़ा रही है। वह विभिन्न खेल जैसे क्रिकेट , फुटबॉल, बैडमिंटन में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। हम आए दिन आपको ऐसे ही होनहार बेटियों से रूबरू करवाते रहते हैं जो किसी विशेष क्षेत्र में अपनी पहचान बनाकर अपने परिजनों का मान पूरे प्रदेश मे बढ़ा रही है। आज हम आपको एक और ऐसी ही बेटी से रूबरू करवाने वाले हैं जिनका चयन उत्तराखंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। जी हां ….. हम बात कर रहे हैं चमोली जिले की अनुष्का आर्य की जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर उत्तराखंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम मे अपनी जगह बनाई है।
यह भी पढ़ें- बधाई: बागेश्वर के देवेंद्र बोरा बीसीसीआई कैंप के लिए चयनित, दिखाएंगे अपनी गेंदबाजी की धार

Anushka Arya under19 cricket: बता दें अनुष्का आर्य राज्य के चमोली जनपद की रहने वाली है जो रॉयल क्रिकेट क्लब आदिबद्री की ओर से खेलती है। दरअसल अनुष्का आर्य का चयन उत्तराखंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है जिसके चलते वह 15 जून को देहरादून जाएंगी जहां पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आगामी 16 जून से मैच शुरू होंगे जिसमें अनुष्का आर्य प्रतिभाग करेंगी। इससे पहले भी अनुष्का आर्य उत्तराखंड की अंडर-15 क्रिकेट टीम से खेल चुकी है। अनुष्का ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता भाई बहन समेत कोच को दिया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड – जौनसार की जिज्ञासा तोमर दुबई क्रिकेट कैंप के लिए चयनित बढ़ाया प्रदेश का मान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in चमोली

To Top