Connect with us
Pauri News: Srinagar Garhwal Sanaya Bhandari Wins Double Gold at CBSE North Zone Archery Championship
Image : social media ( Srinagar Garhwal News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pauri: श्रीनगर गढ़वाल की सनाया भंडारी ने CBSE नॉर्थ जोन तीरंदाजी चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Pauri: श्रीनगर गढ़वाल की सनाया भंडारी ने CBSE नॉर्थ जोन तीरंदाजी चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक

1 min read

Pauri News: Srinagar Garhwal Sanaya Bhandari Wins Double Gold at CBSE North Zone Archery Championship 600 तीरंदाजों के बीच चमकी श्रीनगर गढ़वाल की सनाया भंडारी, सीबीएसई नॉर्थ जोन तीरंदाजी में जडा डबल गोल्ड

Pauri News: Srinagar Garhwal Sanaya Bhandari Wins Double Gold at CBSE North Zone Archery Championship  : उत्तराखंड के प्रतिभावान नौनिहाल आए दिन अपनी विशेष उपलब्धियों से लोगों को हैरान कर रहे हैं। हम आए दिन आपको ऐसे ही होनहार नौनिहालों से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र समेत अन्य खेल क्षेत्रों में कोई विशेष उपलब्धि हासिल की हो। आज हम आपको पौड़ी जिले की सनाया भंडारी से रूबरू करवाने वाले हैं जिन्होंने उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। सनाया की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़े :जंतर-मंतर पर CJP का आंदोलन जारी, सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म किया लेकिन रखी बड़ी शर्तें

बता दें पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल की बेटी सनाया भंडारी (माही) ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में अंडर 14 वर्ग की सिंगल और डबल आर्चरी स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। बताते चलें करीब 600 प्रतिभागियों के बीच सनाया ने इस विशेष उपलब्धि को हासिल किया है। सनाया ने इंडियन राउंड 70 और 30 मीटर में सटीक निशानेबाजी व बेहतरीन एकाग्रता का परिचय देते हुए दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया।

मेहनत की बदौलत सनाया ने बनाई अपनी पहचान ( pauri Garhwal news today)

बताते चलें इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया जिसमें सनाया ने अपनी सटीक निशानेबाजी से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सनाया की सफलता के पीछे उनके प्रशिक्षक प्रतिभा धामी और कुलदीप बिष्ट की मेहनत तथा मार्गदर्शन अहम रही। लगातार अभ्यास और तकनीकी प्रशिक्षण के बलबूते पर सनाया ने बेहद कम समय में राज्य से राष्ट्रीय स्तर तक अपनी अलग पहचान बनाई।

यह भी पढ़े :Mansi Negi Gold Medal: उत्तराखंड की मानसी नेगी ने 20 किमी वाक रेस में जीता गोल्ड

नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी की बेटी सनाया ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान ( pauri Garhwal latest news) Sanaya bhandari Srinagar Garhwal Uttarakhand

बीते वर्ष मार्च में आंध्र प्रदेश जून में नैनीताल और नवंबर में अरुणाचल प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी सनाया ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। सनाया ने बताया कि वह ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के लिए पदक जीतना चाहती है इसी लक्ष्य को लेकर वह अभी से तैयारी में जुटी हुई सनाया नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत सिंह भंडारी की सुपुत्री है जिन्होंने पूरे प्रदेश और श्रीनगर का मान बढ़ाया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top