Connect with us
Betalghat block Pramukh election firing case update 6 arrested latest news today
Image : social media ( Betalghat firing case update)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Betalghat firing case update: बेतालघाट ब्लाक चुनाव फायरिंग प्रकरण 6 गिरफ्तार

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Betalghat firing case update: बेतालघाट ब्लाक चुनाव फायरिंग प्रकरण 6 गिरफ्तार

1 min read

Betalghat firing case update : बेतालघाट में फायरिंग करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार , वाहन भी सीज…

Betalghat block Pramukh election firing case update 6 arrested latest news today: उत्तराखंड के नैनीताल जिले मे बीते गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष समेत ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भारी संग्राम देखने को मिला था जिसके चलते नैनीताल का माहौल तो बिगडा ही लेकिन इसके साथ ही बेतालघाट मे लोगो मे उस समय अफरा तफरी मच गई थी जब ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थकों ने प्रतिद्वंदी पक्ष पर पिस्टल से ताबड़तोड़ 3 राउंड फायरिंग की जिसमे एक युवक के पैर मे गोली लगी। वही इस प्रकरण में पुलिस प्रशासन ने छह आरोपियों को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़े :Betalghat block firing: बेतालघाट ब्लाक गोली प्रकरण BJP अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का आडियो वायरल

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को नैनीताल जिले के बेतालघाट मे हुई गोलीबारी की घटना में महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी छड़ा खैरना थाना भवाली गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना से हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया जहाँ उनका उपचार चल रहा है । वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस ने बेतालघाट में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज शुक्रवार को 6 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि 2 वाहन भी सीज किए गए है ।

6 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दीपक सिंह रावत उर्फ लटवाल (28) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी चित्रकूट, कोटद्वार रोड (चोरपानी), रामनगर यश भटनागर उर्फ यशु (19) पुत्र राजीव भटनागर निवासी शिवलालपुर रोनिया रामनगर, वीरेंद्र आर्य उर्फ विक्की (39) पुत्र मोहन राम निवासी लखनपुर,रामनगर रविंद्र कुमार उर्फ रवि (28) पुत्र चंदन प्रकाश निवासी ढेला पटरानी, रामनगर, प्रकाश भट्ट (28) पुत्र गोपाल दत्त निवासी खुरियाखत्ता नं. 08, बिंदुखत्ता और. पंकज पपोला (29) पुत्र नर सिंह – निवासी खुरियाखत्ता नं. 09, बिंदुखत्ता को गिरफ्तार किया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top