Connect with us
Uttarakhand news biomatric attendance compulsory in health department from 1 jan 2026
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand news biomatric attendance)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news live: स्वास्थ्य विभाग में 1 जनवरी से अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक हाजिरी

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news live: स्वास्थ्य विभाग में 1 जनवरी से अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक हाजिरी

1 min read

Uttarakhand news biomatric attendance  : स्वास्थ्य विभाग में 1 जनवरी से अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक हाजिरी, स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश..

Uttarakhand news biomatric attendance compulsory in health department from 1 jan 2026  : उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी एक विशेष खबर राज्य सरकार की ओर से सामने आ रही है, कि अब स्वास्थ्य विभाग के अधीन प्रदेश में संचालित हो रहे सभी सरकारी अस्पतालों में नए साल से बायोमेट्रिक उपस्थिति को अनिवार्य रूप से लागू किया जायेगा। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य महानिदेशक को बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े :Hariy cough syrup news: हरिद्वार खांसी की दवा पीने से मासूम बच्ची की बिगड़ी तबीयत

आपको जानकारी देते चले बीते गुरुवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने शासकीय आवास में स्वास्थ्य सेवाओं मे सुधार करने को लेकर एक अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर के सभी राजकीय चिकित्सालयों मे चिकित्सको पैरामेडिकल, तकनीकी और अन्य स्टाफ की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्पतालों में 1 जनवरी से बायोमेट्रिक उपस्थिति को अनिवार्य रूप से लागू किया जाए।

1 जनवरी 2026 से बायोमेट्रिक उपस्थिति होनी अनिवार्य ( Uttarakhand health department)

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश के जिलों में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की अनुपस्थिति की शिकायत लगातार आ रही है। इसलिए स्वास्थ्य सेवाओं के सुधारीकरण के लिए चिकित्सा इकाइयों में 1 जनवरी 2026 से बायोमेट्रिक उपस्थिति को अनिवार्य रखा गया है। उपस्थिति के आधार पर ही अधिकारियों और कार्मिकों का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा विभागीय मंत्री ने अस्पतालों का स्थलीय निरीक्षण के लिए पूर्व में नामित नोडल अधिकारियों को संबंधित जिलों का भ्रमण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का भौतिक निरीक्षण कर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों का अलग कैडर बनाने केंद्रीकृत क्रय कॉरपोरेशन का गठन करने समेत अन्य तमाम निर्देश दिए गए हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top