UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Uttarakhand: देहरादून की इति श्रीवास्तव ने CBSE 12वीं में हासिल किए 98% बढ़ाया परिवार का मान
1 min read
Civil Services Coaching: Uttarakhand News| CBSE 12th result 2026 Iti Srivastava Kendriya Vidyalaya FRI, Dehradun student|Civil Services Coaching|CBSE 12वीं में देहरादून की इति श्रीवास्तव ने किया शानदार प्रदर्शन, 98% अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार का मान
Uttarakhand News| CBSE 12th result 2026 Iti Srivastava Kendriya Vidyalaya FRI, Dehradun student| Civil Services Coaching|
गौरतलब हो कि बिते रोज CBSE Board 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। जिसमें उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के श्यामपुर, प्रेमनगर निवासी इति श्रीवास्तव ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इति केंद्रीय विद्यालय एफआरआई (KV-FRI) देहरादून की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि के बाद परिवार और शिक्षकों में खुशी का माहौल है, वहीं उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
यह भी पढ़े :Viral pregnancy news today: महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म डाक्टर बोले चमत्कार
विषयों में शानदार प्रदर्शन (CBSE Board 12 Result)
इति श्रीवास्तव ने सभी विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने English Core में 97 अंक, Hindi Core में 94 अंक, History में 100 अंक, Geography में 98 अंक और Economics में 95 अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा अतिरिक्त विषय Painting में भी उन्होंने 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उन्होंने कुल 98 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता का नया मुकाम छुआ है।
माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय (Iti Shrivastav 12th CBSE Student)
देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में इति की माता श्रीमती अंजू श्रीवास्तव ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं, जबकि उनके पिता श्री ऋतेश कुमार श्रीवास्तव निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं। इति ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और पूरे परिवार को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वह इस मुकाम तक पहुंच पाईं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand ITBP martyr Bageshwar: ड्यूटी में तैनात बागेश्वर का जवान शहीद 26 साल में दिया बलिदान
IAS बनकर समाज सेवा करना है सपना (Civil Services Career Planning)
भविष्य को लेकर इति श्रीवास्तव का सपना IAS अधिकारी बनकर समाज, बेटियों और वंचित वर्ग के लोगों की सेवा करना है। उनका कहना है कि मेहनत, अनुशासन और परिवार का सहयोग जीवन में किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल करने की सबसे बड़ी ताकत होती है। इति की इस शानदार सफलता ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है और वह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं।
