Connect with us
Chetan Bhatt of haldwani asia Karate Championship
फोटो सोशल मीडिया

Home / स्पोर्ट्स / हल्द्वानी के चेतन भट्ट ने एशिया कराटे चैंपियनशिप में लहराया तिरंगा, बढ़ाया देश प्रदेश का मान

स्पोर्ट्स हल्द्वानी

हल्द्वानी के चेतन भट्ट ने एशिया कराटे चैंपियनशिप में लहराया तिरंगा, बढ़ाया देश प्रदेश का मान

1 min read

Chetan Bhatt Karate Championship : आठवीं साउथ एशिया कराटे चैंपियनशिप में हल्द्वानी के चेतन भट्ट ने शानदार जीत हासिल कर प्राप्त किया रजत पदक, बढ़ाया पूरे देश का मान

Chetan Bhatt Karate Championship: उत्तराखंड के होनहार युवा खेल जगत में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर पूरे देश का मान बढ़ा रहे हैं। चाहें वह बैडमिंटन हो या फिर कराटे प्रतियोगिता उत्तराखंड के खिलाड़ी अपनी मेहनत अनुशासन और समर्पण के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं जिन पर सभी को गर्व है। हम आए दिन आपको ऐसे ही होनहार युवाओं से रूबरू करवाते रहते हैं जो अपने क्षेत्र के प्रति पूरी निष्ठा पूर्वक व समर्पण भाव से मेहनत कर सफलता के झण्डे विदेशों मे गाढ़ते है। आज हम आपको ऐसे ही उत्तराखंड के एक और युवा से रूबरू करवाने वाले हैं जिन्होंने एशिया कराटे चैंपियनशिप में विशेष उपलब्धि हासिल की है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं हल्द्वानी के चेतन भट्ट की जिन्होंने साउथ एशिया कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल कर पूरे देश का मान बढ़ाया है।
यह भी पढ़ें- पौड़ी गढ़वाल के उत्कर्ष रावत बने पायलट, इंडिगो विमान से भरेंगे अपने सपनों की ऊंची उड़ान

Chetan Bhatt haldwani nainital
बता दें नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर के रहने वाले चेतन भट्ट ने भूटान में 17 – 19 जुलाई को आयोजित हुई 8 वीं साउथ एशिया कराटे चैंपियनशिप में 84 किलो भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विशेष उपलब्धि हासिल की है। दरअसल चेतन भट्ट ने खिताबी मुकाबले तक का सफर तय किया लेकिन अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा जिसमें उन्हें रजत पदक प्राप्त हुआ है। चेतन भट्ट की इस सफलता के बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है वहीं पूरे प्रदेश मे खुशी का माहौल है। चेतन की यह सफलता अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी जिससे वे अपने लक्ष्यों के प्रति अटल होंगे।

यह भी पढ़ें- शूटर मनु का उत्तराखंड कनेक्शन, देहरादून की इस एकेडमी में ट्रेनिंग लेकर साधा निशाना

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in स्पोर्ट्स

To Top