Connect with us
Uttarakhand PRD jawan news CM Dhami said On-duty injured employee will get full salary even if hospitalized
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand PRD jawan news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: On ड्यूटी घायल PRD जवान को अस्पताल में भर्ती होने पर भी मिलेगी सैलरी

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news: On ड्यूटी घायल PRD जवान को अस्पताल में भर्ती होने पर भी मिलेगी सैलरी

1 min read

Uttarakhand PRD jawan news  : पीआरडी जवानों के लिए मुख्यमंत्री ने की अहम घोषणाएं, जवान के अस्पताल में भर्ती होने पर माना जाएगा ड्यूटी पर..

Uttarakhand PRD jawan news CM Dhami said On-duty injured employee will get full salary even if hospitalized  : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीआरडी के स्थापना दिवस के मौके पर पीआरडी जवानों के लिए कई सारी महत्वपूर्ण घोषणाएं की। जिसमें उन्होंने कहा कि पीआरडी के लिए एक विशिष्ट प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किया जाए इसके अलावा अन्य भी गई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है जिसका लाभ पीआरडी जवानों को मिलेगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand PRD news: पीआरडी जवानों का वर्दी भत्ता बढ़ा अब मिलेंगे 2500 शासनादेश जारी

Uttarakhand PRD news today: आपको जानकारी देते चले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीआरडी जवानों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले पीआरडी जवानों के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके अलावा दिवंगत पीआरडी जवानों के आश्रितों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना करने की बात कही है वही ड्यूटी के दौरान यदि कोई जवान अस्पताल में भर्ती होता है तो उस स्थिति में उसे ड्यूटी पर ही माना जाएगा। पीआरडी जवानों की उपचार अवधि में अधिकतम 6 माह तक का मान देय दिया जाएगा।

PRD जवान के भत्तो मे बढ़ोत्तरी ( Uttarakhand prd jawan news )

सीएम धामी ने कहा कि पीआरडी जवान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और प्रशासन को आवश्यक सहयोग समेत सुरक्षा दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ कर रहे हैं। ऐसे में यदि दंगों के दौरान ड्यूटी के समय पीआरडी जवान की मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवार की अनुग्रह राशि को ₹1 लाख से बढाकर ₹2 लाख किया गया है। जबकि अति संवेदनशील ड्यूटी के दौरान पीआरडी जवान की मृत्यु होने पर अनुग्रह राशि को 75 हजार रुपए से बढाकर 1.5 लाख रुपये कर दिया गया है। रिटायर्ड पीआरडी जवानों को 18 लाख रुपए की एकमुश्त सेवा भत्ता दिया गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top